Begin typing your search...

भारत की नई ‘हाई जंप क्वीन’ ! Pooja Singh ने रचा इतिहास, 1.93 मीटर की छलांग के साथ जीता गोल्ड मेडल-तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

19 साल की भारतीय हाई जंपर पूजा सिंह ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीत लिया. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई करने का मार्क भी पार कर लिया.

Pooja Singh Wins Gold at Asian U20 Championships
X

Pooja Singh ने   Asian U20 Championships में जीता Gold  

( Image Source:  x.com/TheKhelIndia )

Pooja Singh Record-Breaking Gold At Asian U20 Athletics Championships: भारतीय एथलेटिक्स को एक नई सुपरस्टार मिल गई है. 19 साल की हाई जंपर पूजा सिंह ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐसा कमाल किया, जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया. हॉन्गकॉन्ग में हुए इस मुकाबले में पूजा ने 1.93 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया.

पूजा सिंह इस चैंपियनशिप के इतिहास में महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं, लेकिन उनकी उपलब्धि सिर्फ गोल्ड मेडल तक सीमित नहीं रही. उन्होंने 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

भारत का नेशनल रिकॉर्ड क्या था?

इससे पहले भारत का नेशनल रिकॉर्ड 1.92 मीटर था, जिसे साहना कुमारी ने बनाया था. पूजा ने पहले 1.91 मीटर की छलांग लगाकर अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड लगभग पक्का कर लिया. इसके बाद उन्होंने 1.93 मीटर पार कर भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया.

पूजा का प्रदर्शन क्यों है खास?

पूजा का प्रदर्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्वालिफिकेशन मार्क को भी पार कर लिया. CWG के लिए तय मानक 1.92 मीटर था, जिसे पूजा ने पीछे छोड़ दिया. हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया उन्हें सीधा मौका देता है या नहीं, क्योंकि आधिकारिक क्वालिफाइंग इवेंट पहले ही खत्म हो चुका है.

पूरे मुकाबले में पूजा बेहद शांत और आत्मविश्वास से भरी नजर आईं. दबाव वाले क्षणों में भी उन्होंने अपना फोकस नहीं खोया और हर सफल छलांग के साथ स्टेडियम में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया.

क्या भारत को मिल गया नया हाई जंप स्टार?

भारत लंबे समय से हाई जंप में किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारे का इंतजार कर रहा था. अब पूजा सिंह ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले वर्षों में वह भारत की सबसे बड़ी एथलेटिक्स स्टार बन सकती हैं. गोल्ड मेडल, नेशनल रिकॉर्ड और कॉमनवेल्थ क्वालिफिकेशन मार्क… एक ही दिन में पूजा सिंह ने तीन बड़े कारनामे कर दिखाए.

अगला लेख