MI vs LSG मैच में क्या Rohit Sharma खेलते हुए दिखाई देंगे? Mumbai Indians ने दे दिया जवाब
Mumbai Indians के दिग्गज बल्लेबाज Rohit Sharma लगातार 5 मैच मिस कर चुके हैं. ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में वे वापसी करेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है.
प्रैक्टिस करते रोहित शर्मा
Rohit Sharma Updates. MI vs LSG Match: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुका है. टीम 9 मैचों में 7 हार और 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है. उसका सामना आज अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपरजायंट्स से है. पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सस्पेंस बना हुआ है कि वे मैच खेलेंगे या नहीं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने LSG के खिलाफ मैच खेलने को लेकर फैसला उन पर छोड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि रोहित मैच खेलते हैं या नहीं.
दरअसल, रोहित शर्मा 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उस समय वे 19 रन पर खेल रहे थे. उसके बाद से वह 5 मैच मिस कर चुके हैं. उनका मैदान पर न होना MI के लिए भारी पड़ रहा है, क्योंकि रोहित का अनुभव टीम के लिए काफी मायने रखता है. वे फील्डिंग के दौरान हार्दिक पांड्या से लगातार बातचीत करते रहते हैं.
अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई को पांच बार बनाया चैंपियन
रोहित ने कोलकाता नइटराइडर्स के खिलाफ 78 रन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन बनाए. उन्होंने अपनी कप्तानी में पांच बार (2013, 2015, 2017,2019 और 2020 में) मुंबई को आईपीएल चैंपियन बनाया था. इससे पहले, वह खिताब जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स की टीम के भी सदस्य थे.
क्या फिट हैं रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा अभी पूरी तरह मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. इसके बावजूद वे लगातार टीम के साथ सफर और ट्रेनिंग कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने एक घंटे तक नेट पर प्रैक्टिस की. इस दौरान वे अच्छी लय में दिखाई दिए. ऐसे में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
क्या धोनी IPL मैच खेलेंगे?
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. वे पिंडली की चोट की वजह से आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए. बाद में खबर सामने आई कि उनको एक और चोट लग गई है. इससे धोनी का अब आईपीएल 2026 में खेलना लगभग असंभव लग रहा है, क्योंकि वे टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर रहे हैं, जिससे उनकी वापसी की संभावना और भी कम होती जा रही है. हालांकि, सीएसके मैनेजमेंट को उम्मीद हैं कि वे शायद अंतिम मैचों में नजर आ सकते हैं.




