BJP की हैट्रिक-कांग्रेस साफ-AIUDF भी बेहाल, FAQ में समझें Assam Result
असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना भले ही जारी हो, लेकिन राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ हो गई है. बीजेपी (BJP) जीत की हैट्रिक लगा रही है. नीचे दिए गए FAQ सेक्शन से समझते हैं असम रिजल्ट को...
असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है. बीजेपी ने लगातार तीसरी बार राज्य में विधानसभा चुनाव जीता है. इस बार बीजेपी गठबंधन और मजबूत हुआ है. एनडीए का आंकड़ा 100 पार जा रहा है. वहीं कांग्रेस पूरी तरह से सिमट गई है. उसके लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. वहीं AIUDF भी इस बार प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हुई है.
असम रिजल्ट को लेकर सवाल-जवाब
असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है. बीजेपी गठबंधन को 126 में से 102 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन 20 सीटों के आस-पास सिमट गया है.
असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी का दबदबा साफ तौर पर नजर आया, जबकि कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक साबित हुआ है. कांग्रेस गठबंधन को 126 में से सिर्फ 20 के आस-पास सीटें मिलती दिख रही हैं.
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में AIUDF को बड़ा झटका लगा है. पार्टी ने इस बार कुल 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन नतीजों में उसका प्रदर्शन बेहद कमजोर दिखाई दिया. AIUDF केवल दो सीटों पर ही जीतती दिख रही है.
असम में इस बार भाजपा जीत की हैट्रिक लगा रही है. अब सवाल है कि इस बार असम का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? फिलहाल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं और अगर भाजपा सरप्राइज चेहरा सामने नहीं लाती है तो असम के मुख्यमंत्री हिमंत ही हो सकते हैं क्योंकि असम का चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा गया था.
मतगणना में गोस्वामी को 69,439 वोट मिले, जबकि गौरव गोगोई को 46,257 वोटों पर संतोष करना पड़ा. इस तरह बीजेपी उम्मीदवार ने 23,182 वोटों के भारी अंतर से यह सीट अपने नाम कर ली. बात करें हिमंत बिस्व शर्मा की तो वो करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बीजेपी की जीत सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कई अहम राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर जनता की मुहर के तौर पर देखी जा रही है. राज्य में पार्टी की मजबूत स्थिति के पीछे कई बड़े फैक्टर काम करते नजर आए. जैसे-विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर का एजेंडा, शांति और सुरक्षा का मुद्दा, NRC और घुसपैठ का मुद्दा, कल्याणकारी योजनाएं.




