Begin typing your search...

Who is Nishant Sindhu: कौन हैं निशांत सिंधु, जो Punjab Kings के खिलाफ कर रहे IPL डेब्यू?

Nishant Singh आज Punjab Kings के खिलाफ अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं. इस बात की जानकारी Gujarat Titans के कप्तान Shubman Gill ने टॉस के दौरान दी.

nishant sindhu ipl debut against punjab kings
X

निशांत सिंधु का आईपीएल डेब्यू

( Image Source:  x.com/gujarat_titans/IPL )

Who is Nishant Sindhu: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गिल ने कहा कि टीम हाल के मैचों में चेज़ करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उसी मोमेंटम को जारी रखना चाहती है.

शुभमन गिल ने मिडिल ऑर्डर की तारीफ करते हुए खास तौर पर Rahul Tewatia की पिछली पारी को 'मैग्निफिसेंट' बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. GT ने एक बदलाव किया है. Nishant Sindhu आज IPL डेब्यू कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer ने पिच को 'खूबसूरत' बताया, जिसमें घास और बाउंस दोनों मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि टीम ने कुछ बदलाव किए हैं और इस मैच में बेहतर execution पर फोकस रहेगा. टीम में Xavier Bartlett और Vijaykumar Vyshak को शामिल किया गया है.

कौन हैं निशांत सिंधु?

  • निशांत सिंधु एक उभरते हुए भारतीय बैटिंग ऑलराउंडर हैं जो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते हैं. वह मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्लो ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं.
  • निशांत का जन्म 9 अप्रैल 2004 को हरियाणा के रोहतक (कुछ स्रोतों के अनुसार हिसार) में हुआ था. उनके पिता सुनील कुमार एक राज्य स्तरीय मुक्केबाज रहे हैं, लेकिन निशांत ने एमएस धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना करियर चुना.
  • निशांत सिंधु अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 विजेता भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य थे. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने नाबाद 50 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. यश ढुल की गैर-मौजूदगी में उन्होंने आयरलैंड और युगांडा के खिलाफ टीम की कप्तानी भी की थी.
  • निशांत ने फरवरी 2022 में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया. 2023 दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ज़ोन के लिए खेलते हुए उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के खिलाफ 150 रन की शानदार पारी खेली थी.
  • आईपीएल 2023 की नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹60 लाख में खरीदा था, जहां उन्होंने दो सीजन बिताए. आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें गुजरात टाइटंस ने ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया गया.
  • निशांत ने 2018-19 विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U-16) में 572 रन बनाए और 23 विकेट लिए थे, जिससे हरियाणा चैंपियन बना. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने 34 फर्स्ट क्लास मैचों में 36.91 की औसत के साथ 2030 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. यही नहीं, उनके नाम 82 विकेट भी दर्ज हैं.
  • निशांत ने 43 लिस्ट ए मैचों में 28 की औसत से 812 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 52 विकेट भी चटकाए.
  • टी-20 में उनके नाम 37 मैचों में 27.25 की औसत से 763 रन है, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. वहीं, उन्होंने 21 विकेट भी चटकाए.

Punjab Kings की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, सुर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

Gujarat Titans की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख