Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: गर्मी में छोटा फ्रिज पड़ रहा है कम? Whirlpool और Bosch के ये Triple Door Refrigerator बनेंगे गेमचेंजर

गर्मी में ज्यादा स्टोरेज और बेहतर कूलिंग के लिए ट्रिपल डोर फ्रिज सबसे अच्छा विकल्प बन रहे हैं. यहां Whirlpool और Bosch के टॉप मॉडल्स की कीमत, फीचर्स और कमियों का पूरा विश्लेषण है.

Sasta-Mehanga: गर्मी में छोटा फ्रिज पड़ रहा है कम? Whirlpool और Bosch के ये Triple Door Refrigerator बनेंगे गेमचेंजर
X
( Image Source:  AI Created )

जब गर्मी का मौसम आता है तो फ्रिज पर बहुत ज्यादा काम पड़ता है. घर में ताजे फल-सब्जियां, ठंडे पेय पदार्थ, बचे हुए खाने और रोजाना की चीजें रखने की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में छोटा फ्रिज जल्दी भर जाता है और सामान व्यवस्थित रखना मुश्किल हो जाता है. गर्मी में बार-बार फ्रिज खोलने-बंद करने से भी बिजली ज्यादा खर्च होती है और कूलिंग पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसी समस्या को ध्यान में रखकर ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर बहुत अच्छा ऑप्शन साबित होते हैं.

इनमें अलग-अलग कंपार्टमेंट होते हैं, जिससे सामान को आसानी से व्यवस्थित रखा जा सकता है. इनकी कूलिंग व्यवस्था भी बेहतर होती है, जिससे पूरा फ्रिज एक समान ठंडा रहता है. कई मॉडलों में खराब गंध को रोकने और खाने को लंबे समय तक ताजा रखने की खास तकनीक दी जाती है. अगर आप गर्मियों में बिना मिसमैनेजमेंट के ज्यादा सामान रखना चाहते हैं तो ट्रिपल डोर फ्रिज आपके लिए बहुत सुविधाजनक साबित हो सकता है. आइये देखते है व्हर्लपूल के ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर की क्वालिटी और कीमत.

1. व्हर्लपूल 270 लीटर प्रोटॉन रॉय ट्रिपल-डोर रेफ्रिजरेटर

कीमत - 29,990

यह मॉडल छोटी परिवारों के लिए बनाया गया है. इसमें फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक है, यानी फ्रिज में बर्फ नहीं जमती. मल्टी-डोर लेआउट की वजह से सामान रखना और निकालना आसान है. टफन्ड ग्लास शेल्फ मजबूत होते हैं, नमी बनाए रखने की सुविधा सब्जियों को ताजा रखती है और स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन चलता है, यानी बिजली के वोल्टेज ऊपर-नीचे होने पर भी फ्रिज सुरक्षित रहता है. खरीदारों को इसका बड़ा स्टोरेज और अच्छा लुक पसंद आता है. लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कूलिंग और टिकाऊपन में थोड़ी समस्या आ सकती है.

2. व्हर्लपूल 235 लीटर प्रोटॉन रॉय ट्रिपल-डोर रेफ्रिजरेटर

कीमत - 26,990

यह छोटे परिवारों के लिए बेस्ट है. इसमें ज़ियोलाइट तकनीक दी गई है जो खाने की ताजगी लंबे समय तक बनाए रखती है. अलग से डेली ज़ोन है जहां रोज इस्तेमाल की चीजें रख सकते हैं। फ्रॉस्ट-फ्री सिस्टम और स्टेबलाइजर-फ्री सुविधा भी मौजूद है. लोग इसके प्रीमियम डिजाइन और स्टोरेज की व्यवस्था की तारीफ करते हैं। फिर भी कुछ लोगों ने टिकाऊपन, कूलिंग और कभी-कभी निर्माण संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं की शिकायत की है.

3. व्हर्लपूल 300 लीटर प्रोटॉन रॉय ट्रिपल-डोर रेफ्रिजरेटर

कीमत - 32,500

बड़े परिवारों के लिए यह मॉडल परफेक्ट है. ज्यादा जगह होने के कारण बड़ी मात्रा में फल, सब्जी, दूध और बर्तन आसानी से रखे जा सकते हैं. ज़ियोलाइट और नमी बनाए रखने वाली तकनीक खाने को लंबे समय तक ताजा रखती है। फ्रॉस्ट-फ्री और स्टेबलाइजर-फ्री सुविधा भी है. खरीदारों को इसका बड़ा साइज और सुंदर लुक बहुत पसंद है. लेकिन कुछ मामलों में ओवरहीटिंग, कंप्रेसर की समस्या और लंबे समय की टिकाऊपन को लेकर चिंताएं जताई गई हैं.

बॉश के प्रीमियम ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर

1. बॉश 303 लीटर मैक्सफ्लेक्स कन्वर्ट रेफ्रिजरेटर: यह जर्मन इंजीनियरिंग वाला प्रीमियम मॉडल है. इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर लगा है जो कम बिजली खर्च करता है और शांत चलता है. सबसे खास बात है 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड आप अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रिज के हिस्से को फ्रिज, फ्रीजर या ऑफ भी कर सकते हैं। 57 लीटर का फ्लेक्सिबल स्टोरेज जोन बहुत उपयोगी है. वीटाफ्रेश तकनीक नमी को सही स्तर पर रखकर सब्जियां और फल लंबे समय तक ताजा रखती है. मल्टी-एयरफ्लो सिस्टम पूरे फ्रिज में ठंडक बराबर फैलाता है। बॉडी मजबूत और यूवी संरक्षित है। ज्यादातर लोग इसकी कूलिंग और बिल्ड क्वालिटी की तारीफ करते हैं, हालांकि कुछ को हल्का शोर महसूस होता है.

2. बॉश 335 लीटर मैक्सफ्लेक्स कन्वर्ट रेफ्रिजरेटर: बड़े परिवारों के लिए यह और भी बेहतर ऑप्शन है. इसमें भी इन्वर्टर कंप्रेसर और 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिए गए हैं. 57 लीटर का मिड-सेक्शन लचीला है. वीटाफ्रेश तकनीक और मल्टी-एयरफ्लो सिस्टम खाने को लंबे समय तक ताजा और ठंडा रखता है. लोग इसके परफॉर्मेंस और मजबूत क्वालिटी को पसंद करते हैं. कुछ यूजर्स को स्टोरेज लेआउट में थोड़ी कमी महसूस हुई, खासकर ज्यादा सामान रखने पर.

अगला लेख