44 साल के धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं? CSK के CEO ने ‘थाला’ पर दूर किया सस्पेंस

MS Dhoni IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. CSK के CEO ने इसकी पुष्टि की है. 44 साल की उम्र में भी धोनी टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर और फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बने हुए हैं.

रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम, IPL 2026 में CSK के लिए खेलेंगे धोनी

(Image Source:  ANI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 22 Feb 2026 7:37 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. टीम के दिग्गज और पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni एक बार फिर आगामी Indian Premier League सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद Chennai Super Kings के CEO काशी विश्वनाथन ने की है. लीग अगले महीने शुरू होने वाली है, ऐसे में यह खबर CSK समर्थकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं.

पिछले दो सीजन से टीम की कप्तानी Ruturaj Gaikwad संभाल रहे हैं, लेकिन जब भी टीम मुश्किल में आई या कप्तान चोटिल हुए, धोनी ने कमान संभालकर टीम को संभाला. 44 साल की उम्र में भी धोनी का मैदान पर उतरना फैंस के लिए बेहद खास होता है.

धोनी निचले क्रम में क्यों बल्लेबाजी करते हैं?

हाल के वर्षों में धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे उतरते हैं और ज्यादा गेंदें खेलने से बचते हैं. कई लोगों का मानना है कि वह टीम के हित में ऐसा करते हैं, ताकि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिले. बावजूद इसके उनकी मौजूदगी ही टीम के लिए सबसे बड़ा आत्मविश्वास मानी जाती है.

धोनी के नाम क्या रिकॉर्ड है?

धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों ICC व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीती है. इसके साथ ही, उन्होंने CSK को पांच IPL खिताब दिलाए हैं. यही वजह है कि फ्रेंचाइजी भी उन्हें इतनी आसानी से अलविदा नहीं कहना चाहती.

रिटायरमेंट के बाद क्या कमेंट्री करेंगे धोनी?

कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में धोनी ने यह भी साफ किया था कि उन्हें कमेंट्री में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनका कहना था कि कमेंट्री करना आसान नहीं होता, क्योंकि खेल को समझाते हुए खिलाड़ियों की आलोचना से बचना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल मैदान के बाहर नहीं बल्कि अंदर ही रहना पसंद करेंगे.

धोनी जहां भी खेलते हैं, चाहे चेन्नई हो या कोई और मैदान, दर्शकों से उन्हें सबसे खास स्वागत मिलता है. यही वजह है कि IPL में उनका खेलना आज भी सबसे बड़ी खबर बन जाता है.

Similar News