मिलर ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बने साउथ अफ्रीका के दूसरे बल्लेबाज: फिर भी क्यों सता रहा हार का डर?
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में तूफानी फिफ्टी जड़ी है. उन्होंने महज 35 गेंद में 63 रन जड़ दिए हैं, जिनमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल हैं.
डेविड मिलर
(Image Source: ProteasMenCSA )T20 World Cup 2026 India vs SA Match: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है. एक समय पावरप्ले के अंदर ही 3 विकेट गंवाकर दक्षिण अफ्रीका मुश्किल स्थिति में था, लेकिन फिर यहां से मिलर और ब्रेविस के बीच चौथे विकेट के लिए महज 50 गेंद में 97 रन की पार्टनरशिप हुई. इसकी बदौलत टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. मिलर ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे तेज अर्धशतक लगाया.
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के खिलाफ कई बल्लेबाजों ने तूफानी पारियां खेली हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर मौकों पर मैच भारत ने ही जीता है. सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड Litton Das के नाम है, जिन्होंने 2022 में एडिलेड में सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था. इसके बाद Heinrich Klaasen ने 2024 में ब्रिजटाउन में 23 गेंदों में फिफ्टी लगाई, जबकि Travis Head ने उसी साल ग्रोस आइलेट में 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा.
David Miller ने कितने छक्के लगाए?
अब इस सूची में नया नाम जुड़ा है David Miller का, जिन्होंने अहमदाबाद में आज भारत के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. उन्होंने 35 गेंद में 180 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.
मिलर की पारी ने मैच को रोमांचक जरूर बना दिया, लेकिन इतिहास बताता है कि पहले तीन मौकों पर इतनी तेज़ पारियों के बावजूद जीत भारत के नाम रही थी. यानी आंकड़े बताते हैं कि भारत के खिलाफ तेज़ रन बनाना आसान नहीं, और जीतना उससे भी मुश्किल.
T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)
- 21 लिटन दास एडिलेड 2022
- 23 हेनरिक क्लासेन ब्रिजटाउन 2024
- 24 ट्रैविस हेड ग्रोस आइलेट 2024
- 26 डेविड मिलर अहमदाबाद 2026
- पहले तीन में से हर एक में भारत की जीत हुई
दक्षिण अफ्रीका के किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?
मिलर के अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंद में 45 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए. इसके अलावा, कप्तान एडेन मार्करम ने 4, क्विंटन डी कॉक ने 6, रेयान रिकेलटन ने 7, कॉर्बिन बॉश ने 5 और मार्को यान्सन ने 2 रन बनाए.
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, अर्शदीप सिंह ने 2, जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए.