IND vs SA: डक, रिव्यू बर्बाद और नकल बॉल का जाल- पावरप्ले में अफ्रीकी गेंदबाजों ने ढाया कहर; भारत की सलामी जोड़ी फिर रही फ्लॉप
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही है. पावरप्ले में टीम ने 3 विकेट खोकर महज 31 रन बनाए.
IND vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. Aiden Markram ने गेंदबाजी करते हुए Ishan Kishan को बिना खाता खोले आउट कर दिया, जिससे टीम पर दबाव आ गया. इसके बाद Abhishek Sharma ने इस वर्ल्ड कप में अपना खाता चौके के साथ खोला और थोड़ी राहत दी, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे.
Tilak Varma का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा. वे तेज गेंदबाज Marco Jansen की गेंद पर एज देकर आउट हो गए और साथ ही टीम का रिव्यू भी बेकार चला गया. इसके बाद कप्तान Suryakumar Yadav ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर पारी संभालने की कोशिश की और लगातार दो चौके जड़ दिए.
अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
दूसरी तरफ Kagiso Rabada ने अभिषेक को खूब परेशान किया- तीन बार बीट किया, फिर छक्का खाया, उसके बाद डॉट बॉल और चौका... मिडिल ओवरों की तैयारी करते हुए Lungi Ngidi ने अपनी रफ्तार बदलते हुए एक कसा हुआ ओवर डाला. अंत में Jansen ने नकल बॉल से अभिषेक को चकमा देकर उनका विकेट ले लिया. अभिषेक ने 12 गेंद पर 15 रन बनाए.
पावरप्ले के आखिरी ओवर में रबाडा ने फिर कसी हुई गेंदबाजी की और भारत को खुलकर खेलने नहीं दिया. पहले छह ओवर के बाद भारत की हालत थोड़ी नाजुक दिखी है. जल्दी विकेट गिरने से रन रफ्तार भी प्रभावित हुई.
पावरप्ले के किस ओवर में कितने रन और विकेट मिले?
- पहला ओवर- 5 रन, ईशान किशन आउट
- दूसरा ओवर- 8 रन, तिलक वर्मा आउट
- तीसरा ओवर- 10 रन
- चौथा ओवर- 3 रन
- पांचवां ओवर- 3 रन, 1 विकेट
- छठा ओवर- 2 रन
क्या टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी बनी ओपनिंग जोड़ी?
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता उसकी ओपनिंग बल्लेबाजी बन गई है. टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक भारत को तेज और मजबूत शुरुआत नहीं मिल पाई है, जिसका असर पूरे स्कोर पर दिख रहा है. भारत की ओपनिंग साझेदारीयों पर नजर डालें तो तस्वीर और भी चिंताजनक दिखती है .
- United States के खिलाफ: 8 रन (8 गेंद)
- Namibia के खिलाफ: 25 रन (12 गेंद)
- Pakistan के खिलाफ: 1 रन (6 गेंद)
- Netherlands के खिलाफ: 0 रन (3 गेंद)
- South Africa के खिलाफ: 0 रन (4 गेंद)
यानी पांच मैचों में एक भी बार ओपनिंग जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दी. दो बार तो खाता भी नहीं खुला.ऐसे में मिडिल ऑर्डर पर लगातार दबाव बन रहा है और हर मैच में किसी न किसी बल्लेबाज को संकटमोचक बनना पड़ रहा है.
पावरप्ले का फायदा नहीं उठाने से क्या नुकसान हो रहा है?
टी20 जैसे फॉर्मेट में पावरप्ले का फायदा उठाना बेहद जरूरी होता है, लेकिन भारत की ओपनिंग जोड़ी शुरुआती ओवरों में ही विकेट गंवा रही है. यही वजह है कि टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पा रही या फिर लक्ष्य का पीछा करते समय संघर्ष करना पड़ रहा है. सुपर-8 जैसे बड़े मुकाबलों में अगर यही हाल रहा तो भारत के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है, क्योंकि मजबूत टीमों के खिलाफ बार-बार वापसी करना आसान नहीं होता.