IND vs SA: पावरप्ले में बुमराह-अर्शदीप का कहर, फिर मिलर का पलटवार; भारत के लिए कैसा रहा पावरप्ले?
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन डेविड मिलर की तेज बल्लेबाजी ने टीम को संभाल लिया.
पावरप्ले में भारत का कहर, बुमराह-अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका को दिए शुरुआती झटके
(Image Source: BCCI )T20 World Cup 2026 India vs South Africa Super-8 Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 मुकाबले की शुरुआत ही रोमांच से भरी रही. पहले छह ओवर यानी पावरप्ले में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. पहले ही ओवर में Arshdeep Singh ने शानदार स्विंग हासिल कर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया. इसके तुरंत बाद Jasprit Bumrah ने बड़ा झटका देते हुए खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज Quinton de Kock को बोल्ड कर दिया. डी कॉक के आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ गया/
कुछ ही देर बाद कप्तान Aiden Markram भी अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. इससे भारत मैच में पूरी तरह हावी नजर आया. हालांकि Ryan Rickelton ने एक शानदार छक्का लगाकर जवाब देने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने अपनी चतुराई दिखाते हुए धीमी गेंद पर उन्हें भी फंसा लिया.
David Miller ने किया पलटवार
इसके बाद मैदान पर आए David Miller ने आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने Varun Chakravarthy के ओवर में लगातार चौके लगाकर 11 रन बटोरे और अर्शदीप के खिलाफ भी दो और बाउंड्री लगाईं, जिससे दक्षिण अफ्रीका की पारी संभलती दिखी.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है वरुण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड?
रिकॉर्ड्स भी भारत के पक्ष में रहे. वरुण चक्रवर्ती का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने आठ मैचों में 22 विकेट लिए हैं और हर मैच में कम से कम दो विकेट जरूर झटके हैं. वहीं डी कॉक का बुमराह के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है-आठ पारियों में सिर्फ 29 रन और तीन बार आउट.
पावरप्ले हाइलाइट्स (ओवर 1-6)
- अर्शदीप को पहले ओवर में स्विंग मिली
- 4 रन और आउट, बुमराह ने QdK को क्लीन बोल्ड किया
- मार्करम अर्शदीप की गेंद पर आउट हुए
- रिकेल्टन ने पहला छक्का मारा
- बुमराह ने धीमी गेंद पर रिकेल्टन को धोखा दिया
- मिलर के लिए लगातार दो चौके, वरुण के ओवर में 11 रन
- मिलर ने अर्शदीप के खिलाफ दो और चौके लगाए
कुल मिलाकर पावरप्ले में भारत ने शुरुआती झटकों से मैच पर पकड़ बना ली है. हालांकि, मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.