तलाक के बाद नताशा को नहीं भूल पा रहे हार्दिक! बेटे और Ex Wife को गिफ्ट की करोड़ों की कार, यूजर्स बोले- रिश्ता बदला लेकिन प्यार नहीं
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य और नताशा स्टेनकोविक के लिए खरीदी 4 करोड़ की नई लैंड रोवर डिफेंडर. सोशल मीडिया पर यह इमोशनल पल वायरल.
भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने भले ही अलग होने का फैसला लिया हो, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश को साथ मिलकर संभाल रहे हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. जिस पर यूजर्स खूब तारीफ करते हैं.
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और नताशा के लिए एक महंगी और खास लग्जरी SUV खरीदी, जिसे इस कपल के रिश्ते में सम्मान और प्यार बनाए रखने का प्रतीक माना जा रहा है. यह कार करीब 4 करोड़ रुपये की बताई जा रही है और इसे एक सोच-समझकर चुना गया तोहफा माना जा रहा है.
हार्दिक पांड्या ने बेटे के लिए यह खास गिफ्ट क्यों दिया?
हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य के लिए नई लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के शोरूम में हार्दिक ने गाड़ी की चाबियां अगस्त्य को सौंपी, जबकि नताशा स्टेनकोविक पीछे खड़ी मुस्कुराती नजर आईं. यह पल कई लोगों के लिए इमोशनल और यादगार बन गया.
अगस्त्य की खुशी का क्या रहा अंदाज?
गाड़ी की डिलीवरी के समय शोरूम के स्टाफ ने नताशा को भी एक खास गिफ्ट बॉक्स दिया. वहीं, जब अगस्त्य ने अपनी नई लग्जरी SUV देखी, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. इस मौके की तस्वीरें लैंड रोवर मुंबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की गईं, जहां अगस्त्य अपनी चमचमाती नई गाड़ी के साथ मुस्कुराते दिखाई दिए.
इंस्टाग्राम कैप्शन में क्या लिखा गया?
लैंड रोवर मुंबई के इंस्टाग्राम पेज पर कैप्शन में लिखा गया कि 'मिस्टर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर के लिए नवनीत मोटर्स पर भरोसा जताया. विश्वास से बना रिश्ता, शानदार चुनाव. मुंबई में लैंड रोवर डिफेंडर की डिलीवरी अगस्त्य पांड्या और मिस स्टेनकोविक को दी गई. कमांड के लिए तैयार की गई.' आगे कैप्शन में यह भी जोड़ा गया कि 'यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं."
हार्दिक-पांड्या और नताशा की शादी और अलगाव का इतिहास क्या है?
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने मई 2020 में शादी की थी. बाद में फरवरी 2023 में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में फिर से शादी की. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद उनके रिश्ते में दूरी आ गई और साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रही?
सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्दिक पांड्या के इस प्यार और सम्मान को देखकर उनकी खूब तारीफ की. लोगों का कहना है कि रिश्ते बदल सकते हैं, लेकिन प्यार और सम्मान हमेशा बनाए रखना चाहिए. यूजर्स ने हार्दिक को इस मामले में उदाहरण भी बताया. kpstoryteller1 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, रिश्ते बदलते हैं, लेकिन एक पिता का प्यार कभी नहीं बदलता. हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी co-paranting की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य और पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को एक लग्जरी Land Rover Defender कार गिफ्ट की है. जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कार की चाबी लेते समय दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं.
@ShilpiYlucknow नाम के एक यूजर ने लिखा कि, हार्दिक पांड्या ने एक्स-वाइफ नताशा और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार! टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya इन दिनों अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के लिए एक नई Land Rover Defender खरीदी है. हाल के दिनों में नताशा के 'डाउनफॉल' को लेकर काफी बातें हो रही थीं, लेकिन हार्दिक के इस महंगे गिफ्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. हार्दिक का यह कदम दिखाता है कि वे अपने बेटे के भविष्य और उसकी मां की सहूलियत का पूरा ख्याल रख रहे हैं.