IND Vs SA: साउथ अफ्रीका ने 2024 की हार का लिया बदला, भारत को मिली टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार; ये 5 खिलाड़ी बने 'विलेन'

साउथ अफ्रीका ने भारत से 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया है. सुपर-8 में उसने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी है.

साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

(Image Source:  x.com/ProteasMenCSA )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 22 Feb 2026 11:26 PM IST

India vs South Africa T20 World Cup 2026 Super-8 Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. यह आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की 17 जीत के बाद पहली हार है. टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पारी 18.5 ओवर में महज 111 रन पर सिमट गई.

भारत की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 37 गेंद में 42 रन बनाए. आइए, जानते हैं कि भारत की हार के 5 सबसे बड़े विलेन कौन रहे...

1- सलामी जोड़ी (ईशान किशन और अभिषेक शर्मा)

भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द सलामी जोड़ी का मिलकर रन न बनाना है. यूएसए के खिलाफ सलामी जोड़ी ने 8 रन, नामीबिया के खिलाफ 25 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन की साझेदारी की, जबकि नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे खाता भी नहीं खोल पाए. इस मैच में ईशान किशन पहले ओवर में ही बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा महज 15 रन ही बना सके.

2- तिलक वर्मा

तिलक वर्मा इस पूरे सीजन में खराब प्रदर्शन और स्ट्राइक रेट से जूझते हुए नजर आए. उन्होंने 2 गेंद में महज 1 रन बनाए. इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया.

3- वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर को उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह खिलाया गया. हालांकि, वे बैटिंग औॅर बॉलिंग से खास योगदान नहीं दे पाए. इसके अलावा, उन्होंने कैच भी छोड़े. सुंदर ने 11 गेंद में 11 रन बनाए. वहीं, बॉलिंग करते हुए उन्होंने 2 ओवर में 17 रन दिए.

4- डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की साझेदारी मैच विनिंग साबित हुई. दोनों ने 20 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद चौथे विकेट के लिए 117 रन जोड़े. मिलर ने 26 गेंद में फिफ्टी जड़ी. उन्होंने महज 35 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 63 रन बनाए. उनको इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, ब्रेविस ने 29 गेंद में 3 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 45 रन बनाए,

5- मार्को यान्सन

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी शानदार रही. मार्को जान्सन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि केशव महाराज ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए हुए 3 ओवर में 24 रन दिए. कॉर्बिन बॉश को 2, जबकि एडेन मार्करम कोै 1 विकेट मिला.  यान्सन ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह के विकेट चटकाए.

भारत की ओर से किसने कितने रन बनाए?

भारत की ओऱ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18, अभिषेक शर्मा ने 15, तिलक वर्मा ने 1, हार्दिक पांड्या ने 18 और अर्शदीप सिंह ने 1 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन, रिंकू सिंह और जसप्रीत बुमराह अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

T20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

  • 76 रन बनाम SA अहमदाबाद 2026
  • 49 रन बनाम Aus ब्रिजटाउन 2010
  • 47 रन बनाम NZ नागपुर 2016

यह 2019 में वेलिंगटन में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 80 रन की हार के बाद सभी T20 इंटरनेशनल मैचों में रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है.

T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे कम टोटल

  • 79 रन बनाम NZ नागपुर 2016
  • 110/7 बनाम NZ दुबई 2021
  • 111 रन बनाम SA अहमदाबाद 2026
  • 118/8 बनाम SA नॉटिंघम 2009
  • 119 बनाम पाक न्यूयॉर्क 2024

लुंगी एनगिडी लगभग सात साल पहले 2019 में बेंगलुरु में ब्यूरन हेंड्रिक्स के बाद T20I में भारत के ख़िलाफ़ बिना कोई बाउंड्री दिए चार ओवर फेंकने वाले पहले सीमर हैं.

Similar News