T20 World cup 2026: सुपर-8 का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब, कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 के लिए सभी 8 टीमें फाइनल हो चुकी है. पाकिस्तान ने 18 फरवरी को नामीबिया को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया.
T20 World cup 2026 Super 8
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 के लिए सभी 8 टीमें फाइनल हो चुकी है. पाकिस्तान ने 18 फरवरी को नामीबिया को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. पाकिस्तान के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी था, क्योंकि अगर पाकिस्तान अगर इस मैच को हार जाती तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है.
इस बार ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिसके चलते कंगारू टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. अब सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है और सुपर-8 का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है. जिसके बाद तय हो चुका है कि कौनसी टीम कब-कब अपना सुपर-8 का मुकाबला खेलेगी.
किस ग्रुप से किस टीम ने बनाई जगह?
1. ग्रुप-A से मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान ने जगह बनाई.
2. ग्रुप-B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे क्वालिफाई करने में सफल रहे.
3. ग्रुप-C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने प्रवेश किया.
4. ग्रुप-D से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आगे बढ़े.
सुपर-8 के 2 ग्रुप में कौन-कौन सी टीम?
ग्रुप-1
भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका
ग्रुप-2
पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
क्या है ग्रुप 1 का पूरा शेड्यूल
22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7 बजे)
23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज (वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7 बजे)
26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे)
26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे – एमए चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7 बजे
1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3 बजे)
1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, शाम 7 बजे)
क्या है ग्रुप 2 का पूरा शेड्यूल?
21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे)
22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, दोपहर 3 बजे)
24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, शाम 7 बजे)
25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे)
27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे)
28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, शाम 7 बजे)
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेंगी टीमें?
सुपर-8 चरण में हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी 3 टीमों से भिड़ना होगा. पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. ऐसे में हर मैच का परिणाम टूर्नामेंट की दिशा तय करेगा और किसी भी टीम के लिए ढिलाई की गुंजाइश नहीं होगी. फैंस के लिए यह चरण बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां बड़े मुकाबले, कड़ी टक्कर और सेमीफाइनल की जंग देखने को मिलेगी.





