Begin typing your search...

स्टैंड अप वीडियो लाइव होने के बाद Samay Raina को भूले रणवीर अल्लाहबादिया, नाम सुनते ही कहा- कौन समय?

स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive रिलीज़ होने के बाद Samay Raina और Ranveer Allahbadia के बीच की चर्चा फिर तेज हो गई है. शो में किए गए मज़ाक के बीच जब Ranveer से Samay का नाम लिया गया, तो उन्होंने कहा कौन समय, जिससे उनका रिएक्शन तुरंत वायरल हो गया.

samay raina
X
( Image Source:  X-@govindprataps12 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 12 April 2026 10:13 AM IST

समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया की कॉन्ट्रोवर्सी को लोग भूल गए थे, लेकिन अब फिर से यह विवाद लाइमलाइट में आ गया है. दरअसल हाल ही में समय ने अपना स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया. इस शो में समय ने लेटेंट के विवाद को लेकर रणवीर पर जमकर तंज कसे.

अब इस पर रणवीर अल्लाहबादिया का रिएक्शन वायरल हो रहा है, जहां पैपराजी से बातचीत के दौरान जब समय रैना का नाम सामने आया, तो रणवीर ने उन्हें पहचनाने से इनकार करते हुए कहा- कौन समय?

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में समय रैन ने अपने कॉमेडी शो समाया इस Still Alive में ‘India’s Got Latent’ की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताया. इस दौरान समय ने रणवीर पर कई तंज कसे. इतना ही नहीं, इस दौरान समय ने कहा कि रणवीर जैसे साधु के चलते मेरी फरार तक बिक गई. हालांकि, स्टैंड अप कॉमेडियन ने यह भी माना कि रणवीर को लेकर जो बैकलैश मिला, वह थोड़ा ज्यादा हो गया था.

रणवीर ने कहा कौन समय?

हाल ही में पैपराजी शैलेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रणवीर अल्लाहबादिया के साथ नजर आए. इस दौरान पैपराजी ने कहा कि आजकल सभी की जुबान हमारा नाम है, तो रणवीर कहते हैं कि हम दोनों का समय चल रहा है. इस पर शैलेश हंसते हुए बोलते हैं कि और समय का अलग समय चल रहा है. ऐसे में रणवीर ने तुरंत जवाब देते हुए कहते हैं समय? कौन समय? यह हमारा समय है.

स्माइल करते रहना चाहिए

एक दूसरी वीडियो में रणवीर ने बिना सीधे नाम लिए कहा 'तारीफें हम तक पहुंच जाती हैं. जितनी पॉजिटिविटी रखोगे, उतना अट्रैक्ट करोगे. मैंने भी काफी मज़ाक किया है. इसलिए स्माइल करते रहना चाहिए.'

8 बार पूछा था सवाल

इस स्टैंड अप वीडियो में समय ने बताया कि लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता, क्योंकि शो में वह सवाल एक-दो नहीं बल्कि करीब आठ बार पूछा गया था. इसके अलावा भी कई बातें कही गई थीं, जिन्हें बाद में एडिट कर दिया गया.

अगला लेख