6 छक्के, 4 चौके! नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम 'हिटर' दुबे की विस्फोटक पारी, महज 25 गेंद में जड़ दी फिफ्टी; अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास?
नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली है. उन्होंने महज 25 गेंद में फिफ्टी जड़ दी, जिसकी बदौलत ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए,
T20 World Cup 2026 India vs Netherlands Match: टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली है. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में शिवम ने मुश्किल हालात से टीम को बाहर निकालते हुए मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनकी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए.
शिवम दुबे ने महज 25 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. वे 31 गेंद में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करते हुए 66 रन बनाए, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके शामिल रहे.
लगातार तीसरी बार 0 पर आउट हुए अभिषेक शर्मा
टी-20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म लगातार जारी है. वे इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार 0 पर आउट हुए. उन्हें आर्यन दत्त ने बोल्ड कर दिया. आर्यन ने ईशान किशन को भी बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. किशन 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए, जिनमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे. वहीं, तिलक वर्मा 27 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी
सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 28 गेंद में 34 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके लगाए. उनके अलावा, हार्दिक पांड्या ने भी 21 गेंद में 30 रन की बहुमूल्य पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे. रिंकू सिंह 3 गेंद में 6 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से लोगन वान बीक ने 3, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट चटकाए. वहीं, काएल क्लेन ने 1 विकेट चटकाया.
अभिषेक शर्मा के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 0 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने की दहलीज पर आ गए हैं. अभी तक पाकिस्तान के सैम अयूब के नाम पर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है. सैम 2025 में 6 बार 0 पर आउट हुए हैं.
T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर
- 6 - सैम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
- 5 - चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
- 5 - कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
- 5 - धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
- 5 - परवेज़ हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025)
- 5 - अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)





