Begin typing your search...

WC 2023 जीतकर ट्रॉफी पर रखा था पैर, फिर ऐसे शुरू हुआ 'घमंडी' ऑस्ट्रेलिया का बुरा दौर; ICC इवेंट में जारी फ्लॉप शो

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी थी जब कंगारू टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया का आईसीसी इवेंट में बुरा दौर शुरू हो गया.

downfall Australian cricket
X

Australia team

( Image Source:  X/ @Iamsankot, @Bhaveshlivelife )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 18 Feb 2026 1:16 PM IST

T20 World Cup 2026, Australia Team: वैसे तो ऑस्ट्रेलिया टीम के पास सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का फैसला 17 फरवरी को जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच से होना था, लेकिन बारिश के चलते ये मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया. इस एक अंक के साथ जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी थी जब कंगारू टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था, लेकिन उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया का आईसीसी इवेंट में बुरा दौर शुरू हो गया.

कैसे शुरू हुआ ऑस्ट्रेलिया का बुरा दौर?

साल 2023 का वनडे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के ड्रैसिंग रूम से कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुई, जिसपर फैंस का गुस्सा देखने को मिला. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर तस्वीरें ली थी, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी. आज इन तस्वीरों को लेकर फैंस बोल रहे हैं कि घमंडी ऑस्ट्रेलिया का बुरा दौर वहीं से शुरू हो गया था.

किन-किन ICC इवेंट में मिली हार?

1. साल 2023 के बाद से ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रदर्शन में काफी कमी देखने को मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी ऑस्ट्रेलिया का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस टूर्नामेंट में भी कंगारू टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी. इसके अलावा वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान जैसी अपने से कमजोर टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

2. इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था.

3. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था. यहां साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

4. अब टी20 वर्ल्ड 2026 में ग्रुप स्टेज से ही ऑस्ट्रेलिया को बाहर होना पड़ा है.

क्रिकेट न्‍यूजटी-20 वर्ल्‍ड कप
अगला लेख