Yuzvendra Chahal के साथ ये नई मिस्ट्री वुमन कौन? सोशल पर वायरल हो रही फोटो, यूजर्स बोले- ये तो इमरान हाशमी बन गए
भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal के साथ एक नई मिस्ट्री वुमन की तस्वीर वायरल होते ही यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक नई फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों की क्लोज बॉन्डिंग और चहल की मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. इसके बाद से ही इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि आखिर यह लड़की कौन है.
तस्वीर सामने आते ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. जहां एक फैन ने उनकी मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी से तुलना की.
कौन है युजवेंद्र संग मिस्ट्री वुमन?
हाल ही में सामने आई फोटो में चहल एक अनजान लड़की के साथ बेहद करीब खड़े नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कान और कंफर्टेबल बॉडी लैंग्वेज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. एक दूसरी फोटो में वह मिस्ट्री वुमन उन्हें बड़े प्यार से देखती दिखाई दे रही है. बस फिर क्या था- यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ ने इसे नई शुरुआत बताया, तो कुछ ने इसे महज दोस्ती करार दिया.
सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे यूजर्स?
नई मिस्ट्री वुमन के साथ तस्वीरें वायरल होते ही इंटरनेट पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि चहल तो “इमरान हाशमी” बन गए हैं. एक अन्य ने कमेंट में कहा 'चहल की प्रेम कहानियां लगातार सुर्खियों में रहती हैं, जैसे क्रिकेट के साथ रोमांस भी खेल बन गया हो ऐसे चलते रहे तो उनके फैंस के लिए हर हफ्ते नई कहानी देखने को.' वहीं, दूसरे ने कमेंट में लिखा 'इनका जादू अब क्रिकेट के दुनिया से अलग नई पिच पर होने लगा है. इनके गूगली में कई सितारे फंस चुके हैं.' फिलहाल, क्रिकेटर की ओर से किसी भी रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है.
मुंबई में शेफाली बग्गा संग स्पॉट
इससे पहले मुंबई में चहल को शेफाली बग्गा के साथ देखा गया था. वायरल वीडियो में चहल ब्लैक शर्ट और डेनिम में नजर आए, जबकि शेफाली स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट में थीं. दोनों ने कैमरों के सामने अलग-अलग पोज दिए, लेकिन जब फोटोग्राफरों ने उन्हें साथ में फोटो के लिए कहा तो चहल वहां से हट गए. यही पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का कारण बना.
आरजे महवश से क्या है चहल का कनेक्शन?
धनश्री से अलग होने के बाद चहल और आरजे महवश कई बार साथ नजर आए. सोशल मीडिया पर भी दोनों की एक्टिविटी ने रिश्ते की अटकलों को हवा दी. हालांकि, अचानक महवश ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच दूरी की खबरें सामने आईं.





