Begin typing your search...

98000 हजार रुपये के फिलौरी कुर्ता सेट में Kareena Kapoor की कातिलाना अदाएं, ज्वेलरी इवेंट में Bebo को देख लोग हुए दीवाने

हाल ही में करीना कपूर ज्वेलरी इवेंट में 98000 हजार रुपये के फिलौरी कुर्ता सेट पहनें नजर आईं. कुर्ते और पान्चो स्टाइल सलवार में अजरख प्रिंट, थ्रेडवर्क और ज़रदोज़ी कढ़ाई का काम किया गया है.

kareena kapoor
X

करीना कपूर ने पहना 98000 हजार रुपये का कुर्ता सेट

( Image Source:  instagram-@debyaniandco )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 April 2026 12:18 PM IST

हैदराबाद में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स स्टोर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस करीना कपूर अपने एथनिक और ग्रेसफुल लुक के साथ सुर्खियों में छा गईं. करीब ₹98,000 के कुर्ता सेट में उनका अंदाज़ इतना कातिलाना था कि फैंस उनकी अदाओं के दीवाने हो गए. ट्रेडिशनल आउटफिट में भी उन्होंने अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से पूरे इवेंट की लाइमलाइट अपने नाम कर ली.

ज्वेलरी इवेंट में करीना कपूर का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भारी गोल्ड ज्वेलरी, एलिगेंट हेयरस्टाइल और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ उन्होंने एक ऐसा एथनिक अवतार पेश किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

98000 हजार का फिलौरी कुर्ता सेट

करीना कपूर ने इस इवेंट में डिज़ाइनर लेबल @debyaniandco का नेवी ब्लू शॉर्ट फिलोरी कुर्ता सेट पहना, जिसकी कीमत करीब ₹98,000 है. इस आउटफिट के साथ अलग से दुपट्टा भी शामिल था, जिसे लाइट और एलीगेंट टच देने के लिए इस्तेमाल किया गया. इस कुर्ता सेट में अजरख प्रिंट, थ्रेडवर्क और ज़रदोज़ी कढ़ाई का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला, जो इसे रॉयल और ट्रेंडी दोनों बनाता है. आउटफिट में आइवरी और रेड टोन की हल्की झलक इसे और भी आकर्षक बनाती है. इसके साथ भारी पोंचा सलवार दी गई थी, जिसमें एंकल पर डिटेल्ड एम्ब्रॉयडरी और वर्टिकल स्ट्राइप्स थे, जो लुक को एक विंटेज और ग्रेसफुल टच देते हैं.

ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

करीना ने अपने लुक को @gianvitorossi के गिल्डेड स्टिलेटो हील्स के साथ पेयर किया, जिससे उनका पूरा आउटफिट और भी रिच और एलिगेंट नजर आया. ज्वेलरी के तौर पर उन्होंने भारी गोल्ड इयररिंग्स और चूड़ियां पहनीं, जो पूरे लुक का सबसे बड़ा अट्रैक्शन बन गईं. उनका हेयरस्टाइल हाफ-अप और हाफ-डाउन रखा गया था, जिससे ज्वेलरी पूरी तरह से उभर कर सामने आई.

कैसा था मेकअप?

करीना कपूर ने इस आउटफिट के साथ बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप रखा. उन्होंने स्मोकी ब्राउन आईशैडो के साथ काजल-लाइन्ड वाटरलाइन लगाया, जिससे उनकी आंखें और भी गहरी दिखीं. फेस पर ड्यूई ग्लास स्किन फिनिश दिया गया था और हल्के पीच ब्लश ने चेहरे को फ्रेश लुक दिया. छोटे लाल बिंदी और न्यूड-ब्राउन लिप्स ने उनके पूरे ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट फिनिशिंग टच दिया.

.

Kareena kapoor
अगला लेख