Begin typing your search...

लाखों नहीं सिर्फ 10,000 का आउटफिट पहन Rashmika Mandanna ने लगाई Cocktail 2 फिल्म के 'जब तलक' गाने में आग

म्यूजिक सॉन्ग जब तलक में Rashmika Mandanna का स्टाइल एकदम फ्रेश और समर-रेडी लुक नजर आया. इस गाने के लिए एक्ट्रेस ने सिर्फ 10,000 रुपये का आउटफिट पहना था.

Rashmika Mandanna
X
रश्मिका ने पहना सिर्फ 10k का आउटफिट
( Image Source:  instagram-@bollywoodwomencloset )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 10 April 2026 6:18 PM IST

हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म Cocktail 2 का गाना ‘जब तलक’ रिलीज हुआ, जिसके बाद उनका लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि, अक्सर सेलेब्रिटीज फिल्मों में महंगे-महंगे आउटफिट्स पहनते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है. टेंजेरीन कलर के इस को-ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस का समर लुक काफी फ्रेश और ट्रेंडी नजर आया.

खास बात यह है कि कम बजट में भी उनका यह स्टाइल फैशन लवर्स के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया है, जिसे आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है.

रश्मिका मंदाना का आउटफिट डिकोड

रश्मिका ने मिस्ट्रेस रॉक्स का एक को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसमें तीन पीस शामिल हैं:

  • टैन्जेरीन डेंटी निट ब्रालेट पहना है, जिसकी कीमत £27 यानी लगभग ₹2,800 है.
  • टैन्जेरीन डेंटी निट मिनी स्कर्ट का प्राइस £31 लगभग ₹3,200 है.
  • टैन्जेरीन डेंटी निट रिलैक्स्ड शर्ट £34 लगभग ₹3,500में मिल जाएगी.

यानी पूरा आउटफिट करीब ₹9,500–₹10,000 के आसपास का है, जो इस तरह के ट्रेंडी सेलेब्रिटी लुक के हिसाब से काफी किफायती माना जा सकता है.

क्यों खास है यह लुक?

इस आउटफिट का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका टेंजेरीन ऑरेंज कलर है. यह रंग गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है क्योंकि यह ब्राइट और एनर्जेटिक फील देता है. इसके अलावा, टोन को ग्लोइंग दिखाता है. वहीं, बीच या पूलसाइड वाइब के लिए आइडल है. डिजाइन की बात करें तो यह निट टेक्सचर में है, जो इसे सॉफ्ट और ब्रीदेबल बनाता है. ब्रालेट और मिनी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन एक मॉर्डन के साथ-साथ प्लेफुल लुक देता है.

कैसे किया लुक को कम्प्लीट?

रश्मिका ने अपने इस आउटफिट को बहुत ही मिनिमल लेकिन क्लासी तरीके से स्टाइल किया है. जहां उन्होंने गले में लाइट नेकपीस पहना है. वहीं, नेचुरल मेकअप के साथ खुले बाल रखे हैं, जो लुक को एफर्टलेस बनाते हैं. इसके साथ उन्होंने Parfois का मल्टीकलर बीड्स वाला पार्टी बैग कैरी किया, जो इस आउटफिट में एक फन और वाइब्रेंट टच जोड़ता है. हालांकि, यह बैग फिलहाल सोल्ड आउट है.

एक्ट्रेस का यह टेंजेरीन को-ऑर्ड सेट समर फैशन का एक शानदार उदाहरण है, जिसमें कंफर्ट और स्टाइल दोनों का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलता है. ब्राइट कलर, निट डिजाइन और मिनिमल स्टाइलिंग इसे एक ऐसा लुक बनाते हैं जिसे आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है.

अगला लेख