Begin typing your search...

Anant Ambani की बर्थडे पार्टी में Janhvi Kapoor का ट्रेडिशनल ग्लैम, लाख रुपये के चंदेरी गोटा घाघरा-चोली पहन लूटी महफिल

Janhvi Kapoor ने अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में अपने ट्रेडिशनल ग्लैम से सभी का ध्यान खींच लिया. जामनगर में हुए इस खास मौके पर उन्होंने लाखों की कीमत वाला चंदेरी गोटा घाघरा-चोली पहनकर रॉयल और एलिगेंट अंदाज़ में महफिल लूट ली.

Janhvi Kapoor
X

जान्हवी ने पहना लाख रुपये का चंदेरी गोटा घाघरा चोली

( Image Source:  instagram-@bollywoodwomencloset )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 11 April 2026 12:05 PM IST

जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल फैशन सेंस से सबका ध्यान खींच लिया, जब वह अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में नजर आईं. जामनगर में हुए इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में जान्हवी का एथनिक अवतार बेहद रॉयल और क्लासी दिखा. ऑफ-व्हाइट और गोल्डन टोन वाले चंदेरी गोटा घाघरा-चोली में उनकी मौजूदगी ने इवेंट में चार चांद लगा दिए.

उनका यह लुक सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस भी देखने को मिला. लाखों रुपये की कीमत वाला यह आउटफिट, सटल ज्वेलरी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ मिलकर एक ऐसा स्टेटमेंट बना रहा था, जो हर वेडिंग और फेस्टिव सीजन के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है.

जान्हवी ने पहना लाख रुपये का चंदेरी गोटा घाघरा

इस खास मौके पर जान्हवी ने Aikeyah का ‘गुलमोहर’ चंदेरी और गोटा घाघरा पहना, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. उनका ऑफ-व्हाइट और गोल्डन टोन वाला घाघरा सेट बेहद क्लासी लगा. चंदेरी फैब्रिक की हल्की चमक और गोटा वर्क ने आउटफिट को रिच और फेस्टिव टच दिया. फ्लोई सिल्हूट वाला घाघरा डांस मूव्स के दौरान और भी खूबसूरत लग रहा था.

ब्लाउज़ डिजाइन ने बढ़ाई एलिगेंस

जान्हवी का ब्लाउज़ इस पूरे लुक का हाइलाइट था. फुल स्लीव्स के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला यह ब्लाउज़ ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी था. नेकलाइन और बॉर्डर पर किया गया डिटेल्ड वर्क आउटफिट को और ज्यादा रॉयल बना रहा था.

नेकलेस ने बढ़ाई सुंदरता

अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने हैवी लेकिन सटल ज्वेलरी चुनी. उन्होंने एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस पहना, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था. इसके साथ मैचिंग झुमके और हाथों में चूड़ियां उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी एन्हांस कर रही थीं. ज्वेलरी ओवरडोन नहीं थी, बल्कि एक बैलेंस्ड एलिगेंस दिखा रही थी.

कैसा था मेकअप?

जान्हवी ने अपने मेकअप को सॉफ्ट ग्लैम रखा. न्यूड बेस, हल्का ब्लश, लिपस्टिक ने उनके चेहरे को फ्रेश और रेडिएंट लुक दिया. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को ओपन रखा, जिसमें सॉफ्ट वेव्स उनके पूरे लुक को और भी फेमिनिन बना रही थीं.

क्यों खास है यह लुक?

जान्हवी कपूर का यह लुक इसलिए खास है क्योंकि इसमें ट्रेडिशनल इंडियन फैशन को मॉडर्न स्टाइलिंग के साथ पेश किया गया है. हल्के रंग, रिच फैब्रिक, सटल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप, इन सभी एलिमेंट्स ने मिलकर एक ऐसा लुक तैयार किया जो हर फेस्टिव या वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है.

अगला लेख