Begin typing your search...

क्या है Hailey Bieber का ‘Comb Masking’ ट्रेंड जो जमकर हो रहा वायरल, फॉलो करने से पहले जान लें ये बातें

मशहूर मॉडल Hailey Bieber का ‘Comb Masking’ ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंघी से फेस मास्क लगाया जा रहा है. देखने में यह तरीका भले ही स्टाइलिश लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके कारण फेस पर पिंपल्स हो सकते हैं.

Hailey Bieber
X

क्या है Hailey Bieber का Comb Masking ट्रेंड

( Image Source:  instagram-@rhode )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 9 April 2026 7:40 PM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा ब्यूटी ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘Comb Masking’ कहा जा रहा है. इस ट्रेंड को मशहूर मॉडल Hailey Bieber ने अपने स्किनकेयर ब्रांड के प्रमोशन के दौरान दिखाया, जिसमें वह फेस मास्क को कंघी की मदद से चेहरे पर लगाती नजर आईं. इसके बाद यह ट्रेंड तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और कई इंफ्लुएंसर्स ने भी इसे ट्राय करना शुरू कर दिया.

हालांकि, यह ट्रेंड जितना स्टाइलिश दिखता है, उतना ही विवादों में भी है. स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंघी से फेस मास्क लगाना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इससे स्किन पर बैक्टीरिया, इरिटेशन और डैमेज का खतरा बढ़ सकता है.

क्या है कॉम्ब मास्क ट्रेंड?

कॉम्ब मास्क ट्रेंड में फेस मास्क को हाथों या ब्रश की बजाय कंघी की मदद से चेहरे पर लगाया जाता है. कंघी के दांतों के जरिए मास्क को चेहरे पर एक समान लेयर में फैलाया जाता है, जिससे यह देखने में काफी साफ-सुथरा और एस्थेटिक लगता है. यही वजह है कि लोग इसे तेजी से अपनाने लगे हैं.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल?

आज के दौर में ब्यूटी ट्रेंड्स सिर्फ स्किन केयर तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनका लुक भी मायने रखता है. कंघी से फेस मास्क लगाने का तरीका देखने में अलग और स्टाइलिश लगता है, इसलिए यह जल्दी वायरल हो गया. भारत में भी कई इंफ्लुएंसर्स ने इसे ट्राय किया, जिससे यह ट्रेंड और ज्यादा चर्चा में आ गया.

क्या यह तरीका सच में फायदेमंद है?

हालांकि यह ट्रेंड देखने में अच्छा लगता है, लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स इसे सही नहीं मानते हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, कंघी का इस्तेमाल चेहरे पर करना सेफ नहीं है. कंघी आमतौर पर बालों के लिए बनाई जाती है, और अगर वह ठीक से साफ न हो तो उसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं. इससे त्वचा पर पिंपल्स, इन्फेक्शन या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, कंघी से फ्रिक्शन पैदा होती है, जो स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती है और त्वचा को सेंसेटिव बना सकती है.

ट्रेंड फॉलो करें या नहीं?

हर वायरल ट्रेंड जरूरी नहीं कि आपके लिए सही भी हो. कई बार सोशल मीडिया पर दिखने वाले ब्यूटी हैक्स सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन उनका कोई फायदा नहीं होता. ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी नए ट्रेंड को अपनाने से पहले उसकी सेफ्टी और इफेक्ट को समझें. Hailey Bieber का यह नया ट्रेंड भले ही इंटरनेट पर छाया हुआ है, लेकिन स्किन केयर के मामले में सावधानी बरतना ज्यादा जरूरी है.

अगला लेख