Bar में पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़, पति को आया गुस्सा; एक पंच में युवक को कर दिया बेहोश- देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद दूसरे युवक पर बार के अंदर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है.
bar fight video husband attack
अक्सर सोशल मीडिया पर मारपीट या हिंसा के कई वीडियो सामने आते रहते हैं. जिनको लेकर काफी चर्चाएं भी होती हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद दूसरे युवक पर बार के अंदर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. दूसरा युवक नशे में होता है. यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल गया है और लोगों के बीच इस पर तीखी बहस छिड़ गई है. हालांकि ये वीडियो 1 साल पुराना बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि यह घटना कम से कम एक साल पुरानी है, लेकिन इसके दोबारा सामने आने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है. वीडियो में दिख रही घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, उत्पीड़न के जवाब और हिंसा की सीमा जैसे मुद्दों को फिर से केंद्र में ला दिया है.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
वायरल फुटेज में एक दंपति को पूल खेलने की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति महिला के पास आता है और कथित तौर पर उसके साथ अनुचित व्यवहार करता है. इस घटना के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो जाता है और स्थिति तेजी से बिगड़ जाती है.
वीडियो में आगे देखा जाता है कि महिला के पति ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उस व्यक्ति पर हमला कर दिया. वह दौड़कर उसके पास पहुंचता है और एक जोरदार मुक्का मारकर उसे जमीन पर गिरा देता है. इस हाथापाई के दौरान महिला बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन अफरा-तफरी में उसे पूल क्यू से हल्की चोट लग जाती है. बाद में बार स्टाफ को पति को परिसर से बाहर जाने के लिए कहते हुए देखा गया.
कहां का ये वीडियो?
इस घटना में शामिल लोगों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है. साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस स्थान का है और क्या इसके बाद किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की गई थी या नहीं. फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
यूजर्स क्या कर रहे कमेंट?
वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा "यह हद से बाहर है. एक महिला नशे में धुत और बदतमीजी कर रही है. वह और भी आरोप लगा सकती है. उसके पति ने मारपीट की है और उस पर आपराधिक आरोप लगने चाहिए." दूसरे यूजर ने लिखा "मुझे नहीं पता कि आप में से कितने लोग इस बात को समझते हैं, लेकिन पुराने समय में, जब दूसरे लड़के किसी की प्रेमिका का अनादर करते थे, तो यह एक आम प्रतिक्रिया हुआ करती थी."




