Begin typing your search...

Deepika Padukone 4 लाख के LV बैग के साथ हुई स्पॉट, फिर वायरल हुआ एयरपोर्ट लुक

दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है. ब्लू को-ऑर्ड आउटफिट, ₹22 हजार की जैकेट और करीब ₹4 लाख के Louis Vuitton बैग के साथ एक्ट्रेस ने बेहद क्लासी और एफर्टलेस स्टाइल दिखाया.

Deepika Padukone
X

दीपिका पादुकोण 4 लाख के LV बैग के साथ हुई स्पॉट

हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 4:23 PM IST

दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने स्टाइलिश एयरपोर्ट फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं. दीपिका ने इस बार बेहद सिंपल लेकिन सुपर क्लासी लुक चुना. ब्लू को-ऑर्ड सेट, मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंट अंदाज में एक्ट्रेस इतनी ग्रेसफुल लग रही थीं कि हर किसी की नजर उन्हीं पर टिक गई.

दीपिका के इस एयरपोर्ट लुक की सबसे ज्यादा चर्चा उनके लग्जरी Louis Vuitton बैग को लेकर हो रही है, जिसकी कीमत करीब ₹4 लाख बताई जा रही है. ओवरसाइज्ड जैकेट, मैचिंग जींस, स्टाइलिश सनग्लासेस और स्पोर्टी स्नीकर्स के साथ उन्होंने जिस तरह अपने लुक को कैरी किया, उसने फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेस में गिना जाता है.

ब्लू को-ऑर्ड सेट में दिखा स्टाइल

दीपिका ने फ्रेंच ब्रांड American Vintage का इंडिगो ब्लू जैकेट और मैचिंग स्ट्रेट-लेग जींस पहनी थी. उनका Grezbay Jacket करीब 265 डॉलर यानी लगभग ₹22 हजार का बताया जा रहा है, जबकि मैचिंग Grezbay Jeans की कीमत लगभग 180 डॉलर यानी करीब ₹15 हजार है. ओवरसाइज्ड फिट और मिनिमल डिजाइन ने उनके लुक को बेहद एलीगेंट बनाया.

दीपिका ने इस आउटफिट के साथ येलो और व्हाइट कलर के Nike Cortez Textile Sneakers पेयर किए, जिनकी कीमत लगभग ₹8,495 है. इन स्नीकर्स ने उनके मोनोक्रोम लुक में एक फन और स्पोर्टी टच जोड़ दिया.

4.10 लाख का LV का बैग

अपने एयरपोर्ट लुक को और ज्यादा लक्जरी बनाने के लिए दीपिका ने Louis Vuitton का Express MM Bag कैरी किया था, जिसकी कीमत करीब ₹4.10 लाख बताई जा रही है. ब्लैक कलर का यह बैग उनके ब्लू आउटफिट के साथ बेहद क्लासी लग रहा था.

दीपिका ने पहनें LV के सनग्लासेस

इसके अलावा उन्होंने Louis Vuitton के S-Lock Cat Eye Sunglasses भी लगाए थे, जिन्होंने उनके पूरे लुक को बॉलीवुड दिवा वाला फिनिश दिया. मिनिमल मेकअप, सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंट वॉक ने दीपिका की पर्सनैलिटी को और ज्यादा ग्रेसफुल बना दिया.

क्यों खास लगा दीपिका का यह एयरपोर्ट लुक?

दीपिका का यह लुक इसलिए भी खास लगा क्योंकि इसमें ज्यादा एक्सेसरीज या भारी स्टाइलिंग नहीं थी, फिर भी उनका फैशन सेंस पूरी तरह स्टैंडआउट कर रहा था. उन्होंने साबित किया कि आरामदायक कपड़ों में भी स्टाइलिश और लग्जरी लुक आसानी से क्रिएट किया जा सकता है. उनका यह एयरपोर्ट फैशन उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो कम्फर्ट के साथ क्लास और एलिगेंस चाहते हैं.

अगला लेख