White House Dinner Shooting: गोलीबारी के बाद सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, महिला पत्रकारों ने की ये हरकत
25 अप्रैल को आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोलीबारी की घटना ने पूरे माहौल को दहला दिया.
White House Dinner Shooting
White House Dinner Shooting: 25 अप्रैल को आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोलीबारी की घटना ने पूरे माहौल को दहला दिया. अमेरिका के सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल इस कार्यक्रम में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी 31 वर्षीय संदिग्ध कोल टॉमस एलन ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली चलने की आवाज के साथ ही हॉल में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और यह हाई-प्रोफाइल इवेंट कुछ ही पलों में संकट की स्थिति में बदल गया.
सोशल पर सामने आ रहे वीडियो
घटना के बाद से लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें इस भयावह घटना के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया जा रहा है. हालांकि, इन वीडियो में से एक वीडियो ने खास तौर पर ध्यान खींचा है, जो गोलीबारी से ज्यादा कथित चोरी की घटना को लेकर चर्चा में है.
किसने की चोरी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के दौरान कुछ महिला पत्रकारों का व्यवहार सवालों के घेरे में आ गया है. वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से शराब की बोतलें उठाते हुए देखा गया.
वीडियो में कुछ लोग हंसते, सेल्फी लेते और माहौल को हल्के में लेते नजर आ रहे हैं, जबकि होटल स्टाफ हॉल को खाली कराने में जुटा हुआ था. एक महिला को काले कोट में मेज के पास जाकर एक नहीं बल्कि दो शराब की बोतलें उठाते हुए देखा गया.
घटना के बाद क्या बोले ट्रंप?
घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा "मैंने एक आवाज सुनी और मुझे लगा कि कोई ट्रे नीचे गिर रही है. मैंने ऐसी आवाज कई बार सुनी है, और यह काफी तेज आवाज थी. यह काफी दूर से आ रही थी. उसने उस इलाके में बिल्कुल भी प्रवेश नहीं किया था. वाशिंगटन डीसी में आज शाम काफी हलचल भरी रही. सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने शानदार काम किया. उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की. हमलावर को पकड़ लिया गया है."




