चलती रहीं गोलियां, हर कोई डरा, मची अफरा तफरी, फिर भी मंच पर शांत बैठे रहे ट्रंप, ऐसा था मेलानिया का रिएक्शन
अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक गोलियों की आवाज ने पूरे माहौल को दहला दिया.
donald trump event shooting
अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक गोलियों की आवाज ने पूरे माहौल को दहला दिया. कार्यक्रम में मौजूद डोनाल्ड ट्रंप मंच से संबोधन देने ही वाले थे कि अचानक इस घटना ने उत्सव को दहशत में बदल दिया.
जहां कुछ ही क्षण पहले हॉल में हंसी-ठहाके गूंज रहे थे, वहीं अचानक अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. हिल्टन होटल में मौजूद हजारों मेहमानों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं.
घटना का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, लोग घबरा गए. कई मेहमान अपनी सीटों से उठकर टेबल के नीचे छिप गए, जबकि कुछ लोग जमीन पर लेट गए. इस बीच, यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के हथियारबंद कमांडो तुरंत सक्रिय हो गए और पूरे हॉल के साथ एंट्री एरिया की सुरक्षा संभाल ली. जब गोलियां चली तो ट्रंप मंच पर शांत बैठे दिख रहे थे, वहीं उनकी पत्नी का रिएक्शन भी शॉकिंग था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कैसे ट्रंप को बाहर निकाला गया?
घटना के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद तेजी से प्रतिक्रिया दी. सीक्रेट एजेंट्स ने बिना समय गंवाए ‘ह्यूमन शील्ड’ बनाकर डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित घेर लिया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षित निकास से बाहर निकाल लिया. इस मुस्तैदी के चलते एक बड़ा खतरा टल गया और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित रहे.
कौन है हमलावर?
घटना के करीब एक घंटे बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर जानकारी दी कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया गया है कि आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है.
घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद तेजी और बहादुरी के साथ स्थिति को संभाला. उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन अंतिम निर्णय कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों पर निर्भर करता है.




