Begin typing your search...

नासा में रिसर्च, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डिग्री! कौन है Donald Trump पर हमला करने वाला टीचर कोल थॉमस एलेन?

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है. जिसकी पहचान कोल टॉमस ऐलन के रूप में हुई है.

cole thomas allen attack on donald trump
X

cole thomas allen attack on donald trump

( Image Source:  X/@fangshimin, @LibertyLockPod )

अमेरिका के प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल आयोजनों में शुमार व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अचानक गोलियों की आवाज ने पूरे कार्यक्रम को दहला दिया. मंच पर मौजूद डोनाल्ड ट्रंप संबोधन देने ही वाले थे, लेकिन इस घटना ने कुछ ही पलों में जश्न के माहौल को भय और अफरा-तफरी में बदल दिया. वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के शीर्ष पत्रकार, राजनेता और अधिकारी मौजूद थे.

गोलीबारी की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे हॉल में हड़कंप मच गया. जिसके बाद सवाल उठने लगा कि आखिर हमला करने वाला शख्स कौन है और क्यों उसने ये काम किया? हमलावर की जानकारी भी अब सामने आ चुकी है.

ट्रंप पर हमाल करने वाला कौन?

फॉक्स न्यूज और न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस ऐलन के रूप में की है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का निवासी बताया जा रहा है. कैरोल मार्कोविज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा "व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी का प्रयास करने वाला व्यक्ति कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन है और वह हिरासत में है."

हमलावर के नाम से जुड़े कुछ कथित सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसे फेसबुक और लिंक्डइन ऑनलाइन सामने आए हैं, लेकिन उनकी सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है. इन प्रोफाइल्स में दावा किया गया है कि उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगुएज़ हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है. साथ ही नासा में रिसर्च फेलोशिप का भी जिक्र किया गया है.

क्या कमाल हैरिस से कनेक्शन?

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लौरा लूमर ने भी हमलावर की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में की. उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध एक पंजीकृत डेमोक्रेट है और उसने कमला हैरिस के 2024 राष्ट्रपति अभियान में आर्थिक सहयोग दिया था. हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या शिक्षक के रूप में भी मिला सम्मान?

हमालवर की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि उसको लॉस एंजिल्स काउंटी में महीने के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया था. हालांकि इस जानकारी की भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

घटना के लगभग 30 मिनट बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा “वाशिंगटन डीसी में आज शाम काफी हलचल भरी रही. सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने शानदार काम किया. उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की. हमलावर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सिफारिश की है कि हम कार्यक्रम जारी रखें, लेकिन पूरी तरह से पुलिस के निर्देशों का पालन करेंगे. वे जल्द ही फैसला लेंगे. चाहे जो भी फैसला हो, शाम योजना से काफी अलग होगी और हमें इसे दोबारा करना ही होगा,”

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख