Begin typing your search...

15 साल का तूफान रुक नहीं रहा! Vaibhav Sooryavanshi ने GT के खिलाफ जड़ी सबसे ‘धीमी’ फिफ्टी, IPL में 1000 रन भी किए पूरे

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, जो इस सीजन उनका छठा फिफ्टी प्लस स्कोर हैं... लेकिन हैरानी की बात ये रही कि यह उनकी 'सबसे धीमी' फिफ्टी है, जो 31 गेंदों में आई.

Vaibhav  Sooryavanshi
X
वैभव सूर्यवंशी
( Image Source:  IPL )

IPL 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने बल्लेबाजी की परिभाषा बदल दी है, तो वो हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के सनसनी बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi... Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों पूरी दुनिया इस बच्चे की बल्लेबाजी की दीवानी हो चुकी है.

प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद… वैभव ने बैकफुट पर जाकर मिडविकेट के ऊपर पुल किया और एक रन के साथ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, यह प्लेऑफ में उनकी बैक टू बैक फिफ्टी थी... लेकिन इस फिफ्टी की सबसे दिलचस्प बात रन नहीं, बल्कि गेंदों की संख्या थी. यह वैभव सूर्यवंशी के IPL करियर की सबसे 'धीमी' फिफ्टी थी, जो 31 गेंदों में आई.

अब जरा सोचिए… जिस खिलाड़ी ने इस सीजन ज्यादातर अर्धशतक 17 गेंद या उससे कम में पूरे किए हों, उसके लिए 31 गेंद की फिफ्टी भी खबर बन जाती है. यही वजह है कि वैभव अब सिर्फ एक युवा बल्लेबाज नहीं, बल्कि IPL 2026 का सबसे बड़ा शो बन चुके हैं.

हर मैच में आग उगल रहा वैभव का बल्ला

इस सीजन वैभव का बल्ला लगभग हर मैच में आग उगलता दिखा है. उन्होंने पहले ही 50+ स्कोर की झड़ी लगा दी है और गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं. चाहे नई गेंद हो, बाउंसर हो या फिर स्पिन… वैभव हर तरह के अटैक पर भारी पड़ते नजर आए हैं.

IPL प्लेऑफ़ में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले RR के बल्लेबाज़

  • 2 - जोस बटलर (2022)
  • 2 - ध्रुव जुरेल (2024 और 2026)
  • 2 - वैभव सूर्यवंशी (2026)

वैभव की बल्लेबाजी में सबसे खास बात है निडरता... 15 साल की उम्र में जहां ज्यादातर खिलाड़ी बड़े नामों से घबरा जाते हैं, वहीं वैभव दुनिया के सबसे बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी उसी आत्मविश्वास से खेलते हैं जैसे गली क्रिकेट खेल रहे हों. इस सीजन उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि गेंदबाजों का माइंडसेट बदल दिया है। अब टीमों की पहली मीटिंग में सबसे बड़ा सवाल यही होता है, “वैभव को जल्दी कैसे आउट करें?” और यही किसी सुपरस्टार की असली पहचान होती है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख