Begin typing your search...

IPL 2026: 2,13,00,000 रुपये की घड़ी या कुछ और...Tilak Varma के हाथ पर लगी गेंद, टूट कर गिरी ये चीज- VIDEO Viral

CSK के खिलाफ मैच में तिलक वर्मा के हाथ पर बल्लेबाजी गेंद लग गई थी, जिसके बाद उनकी कलाई से कुछ चीज टूटकर नीचे गिर गई. सोशल मीडिया पर इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान तिलक वर्मा की 2.13 करोड़ की घड़ी टूट गई.

tilak Varma
X

tilak Varma

( Image Source:  X/ @I_M_VIPS, @AdityaVarma45_ )

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच को जीतकर सीएसके ने प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढाया है. वहीं मुंबई की टीम अब लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

दरअसल जब तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक गेंद उनकी कलाई पर लगी, जिसके बाद उनकी कलाई से कुछ चीज टूटकर नीचे गिर गई. सोशल मीडिया पर इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि मैच के दौरान तिलक वर्मा की 2.13 करोड़ की घड़ी टूट गई. हालांकि सच्चाई कुछ और हैं. चलिए हम आपको बताते हैं.

क्या चीज टूटकर गिरी?

यह पूरा मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर का है. इस ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन रन नहीं बना सके. इसी दौरान गेंद उनके हाथ पर लगी, जिससे उनकी कलाई पर बंधा फिटनेस बैंड टूटकर नीचे गिर गया. इसके बाद तिलक ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया. यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्स पर @AdityaVarma45_ के अकाउंट वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें दावा किया गया कि जेमी ओवर्टन की गेंदबाजी के दौरान तिलक वर्मा की करीब 2.13 करोड़ रुपये की घड़ी टूट गई. इस वीडियो के नीचे यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

क्या बोले यूजर्स?

वीडियो के नीचे कमेंट करके "वो तो एक शानदार बैंड है जिसकी कीमत सिर्फ 40000 रुपये है." दूसरे यूजर ने लिखा "यह 2.13 करोड़ की घड़ी नहीं है, बल्कि लगभग 45000 की कीमत का whoop band है." एक अन्य यूजर ने लिखा "वाह!... झूठी अफवाहें मत फैलाओ."

मैच में कैसा रहा तिलक का प्रदर्शन?

अगर मुकाबले की बात करें तो तिलक वर्मा का बल्ला इस मैच में खास कमाल नहीं दिखा सका. उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 5 रन बनाए और उनका विकेट नूर अहमद ने लिया. मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे.

इसके बाद 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. टीम ने यह लक्ष्य महज 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

आईपीएल
अगला लेख