Begin typing your search...

क्या बेवफाई को बढ़ावा दे रही Pati Patni Aur Woh Do? जानें दर्शकों के लिए कितनी फैमिलियर होगी यह फिल्म

‘पति पत्नी और वो दो’ के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आयुष्मान खुराना ने साफ किया कि यह सिर्फ एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है, जो गलतफहमियों की कॉमेडी पर आधारित है.

क्या बेवफाई को बढ़ावा दे रही Pati Patni Aur Woh Do? जानें दर्शकों के लिए कितनी फैमिलियर होगी यह फिल्म
X
( Image Source:  IMDB )

हाल ही में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) का ट्रेलर एक बड़े और ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया गया. ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म बेवफाई या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा दे रही है. इस पर आयुष्मान खुराना ने इवेंट में खुलकर बात की. आयुष्मान ने निर्देशक मुदस्सर अजीज की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्लासिक कहानी को बहुत शानदार तरीके से नया रूप दिया है. यह फिल्म कोई साधारण रोमांटिक कॉमेडी नहीं है. इसमें कॉमेडी बहुत ज्यादा है और कहानी को बहुत अच्छे से बुना गया है.

क्या फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा देती है?

आयुष्मान खुराना ने इस सवाल का सीधा और साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'हम बेवफाई को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं.' यह एक पारिवारिक फिल्म है. फिल्म में बेवफाई को ग्लोरिफाई या सपोर्ट नहीं किया गया है. बल्कि यह गलतियों की कॉमेडी है. कहानी में एक साधारण आदमी (प्रजापति पांडे) नेक काम करने की कोशिश में तीन महिलाओं के साथ उलझ जाता है. पूरा मजा भ्रम, गलतफहमियों और सिचुएशनल कॉमेडी से आता है. फिल्म किसी रिश्ते पर टिप्पणी करने या नैतिकता सिखाने के लिए नहीं बनी है. इसका मुख्य मकसद सिर्फ दर्शकों का एंटरटेनमेंट करना है.

क्या बच्चे देख सकते है?

आयुष्मान ने यह भी बताया कि वे खुद एक परिवार वाले व्यक्ति हैं. उन्हें ऐसी फिल्में करना पसंद है जिन्हें उनके बच्चे भी देख सकें. पोस्ट-प्रोडक्शन के समय उन्होंने अपने बच्चों को एडिटिंग रूम में ले जाकर फिल्म दिखाई. बच्चों को फिल्म बहुत पसंद आई. आयुष्मान कहते हैं, “जब बच्चों को पसंद आती है तो समझिए कि फिल्म पूरी तरह से परिवार के लिए सही है. ‘पति पत्नी और वो दो’ भी ऐसी ही एक हल्की-फुल्की, एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म है.'

क्या दिखाया गया फिल्म के ट्रेलर में

ट्रेलर में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे नाम के एक साधारण वन अधिकारी के रूप में दिख रहे हैं. एक नेक काम करने की कोशिश में वे तीन महिलाओं (सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह) के साथ मुसीबतों में फंस जाते हैं. भ्रम बढ़ता जाता है और स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो जाती है. विजय राज पुलिस वाले के किरदार में आकर और भी मज़ेदार सिच्यूशन पैदा करते हैं. पूरा ट्रेलर हंसी और कॉमेडी से भरा हुआ है. यह फिल्म 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. इसे पहले 4 मार्च 2026 को होली के आसपास रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब नई रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई है

bollywood
अगला लेख