Begin typing your search...

Ananya से ब्रेकअप के बाद अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे Aditya Roy Kapur! शादी का भी है प्लान?

बॉलीवुड के हैंडसम बैचलर आदित्य रॉय कपूर की लव लाइफ फिर सुर्खियों में है. खबर है कि वे तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं. उनके पिछले रिश्तों और ब्रेकअप की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है.

Ananya से ब्रेकअप के बाद अब इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे Aditya Roy Kapur! शादी का भी है प्लान?
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 3 May 2026 12:53 PM

बॉलीवुड में सलमान खान के बाद अगर किसी एक्टर को सबसे ज्यादा एलिजबल और अट्रैक्टिव बैचलर माना जाता है, तो वो नाम है आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur). उनकी जिंदगी किसी अच्छी हिंदी रोमांटिक फिल्म की तरह रही है. इसमें उतार-चढ़ाव, रोमांस, ब्रेकअप और नई शुरुआत सब कुछ शामिल रहा है. आदित्य आज भी लाखों लड़कियों और अपनी फैंस के सपनों के राजकुमार बने हुए हैं. लंबे समय से वो अपनी सही जीवनसाथी की तलाश में थे.

अब लगता है कि उनकी ये तलाश आखिरकार पूरी होने वाली है. हाल ही में आई खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस तारा सुतारिया उनकी जिंदगी में खूबसूरती से कदम रख चुकी हैं. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी उन्होंने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है. अनन्या पांडे के साथ ब्रेकअप के बाद आदित्य सिंगल थे, वहीं तारा भी वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद अकेली थीं. अब दोनों साथ नजर आ रहे हैं.

आदित्य रॉय कपूर की पॉपुलैरिटी

आदित्य सिर्फ एक्ट्रेस के बीच ही नहीं, बल्कि आम फैंस के बीच भी बेहद पसंदीदार हैं. वे विद्या बालन के छोटे देवर भी हैं. अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मी और नॉन-फिल्मी लड़कियों के साथ रिश्ते बनाए और खूब चर्चा में रहे.

1. अहाना देओल

कई पुरानी खबरों के मुताबिक, आदित्य का सबसे लंबा रिश्ता अहाना देओल के साथ था. अहाना धरमेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी हैं. जब आदित्य फिल्म 'गुजारिश' की शूटिंग कर रहे थे, उसी समय अहाना संजय लीला भंसाली की फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं. दोनों का रिश्ता करीब चार साल तक चला. बाद में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के कुछ समय बाद अहाना ने आदित्य देओल को डेट किया. अब अहाना वैभव वोहरा से शादीशुदा हैं और उनकी तीन बच्चे हैं एक बेटा डेरियन और दो जुड़वां बेटियां एस्ट्राया और अदेया.

2. रिया चक्रवर्ती

एक्टर बनने से पहले आदित्य वीजे (वीडियो जोकी) के रूप में काम करते थे. उसी समय उन्हें रिया चक्रवर्ती से प्यार हो गया, जो खुद भी एक पॉपुलर वीजे थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला, लेकिन आदित्य रिया से बहुत गहरा प्यार करते थे. बताया जाता है कि वे रिया को लेकर काफी पजेसिव थे. ब्रेकअप के बाद उन्हें बहुत समय लगा इस दर्द से उबरने में.

3. श्रद्धा कपूर

आदित्य और श्रद्धा कपूर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. फिल्म ‘आशिकी 2’ के दौरान दोनों की जोड़ी पर रोमांस की खबरें खूब चल रही थीं. क्या ये सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए था या असली प्यार था ये कभी साफ नहीं हो सका. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त रही. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बावजूद वे आज भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं. बाद में दोनों ने फिल्म ‘ओके जानू’ में फिर साथ काम किया.

4. मारियाना मुकुच्यन

श्रद्धा से ब्रेकअप के बाद आदित्य को मारियाना मुकुच्यन नाम की एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट से प्यार हो गया. साल 2017 में दोनों डेटिंग कर रहे थे. मुंबई में उन्हें अक्सर साथ घूमते देखा गया. दोनों ने मुंबई में हुए बर्निंग मैन फेस्टिवल में भी साथ हिस्सा लिया था. लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिका. एक साल से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया.

तारा सुतारिया के बारे में

तारा सुतारिया भी अपने पिछले रिश्ते वीर पहाड़िया से कुछ ही समय पहले निकली हैं. उनका वो रिश्ता भी एक साल से कम समय तक ही चला था. काम की बात करें तो तारा राज और डीके की फिल्म 'रक्त ब्रह्मांड' में नजर आएंगी. इस फिल्म पर पिछले कई सालों से काम चल रहा है

bollywood
अगला लेख