Begin typing your search...

IPL 2026: पहले डांटा, फिर Vaibhav Sooryavanshi को लेकर कप्तान रियान पराग कह गए बड़ी बात- VIDEO आया सामने

IPL 2026: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी को डांट लगाई. हालांकि मैच के बाद पराग ही उनकी तारीफ करते हुए नजर आए.

Vaibhav Sooryavanshi Riyan Parag viral video
X

Vaibhav Sooryavanshi Riyan Parag viral video

( Image Source:  X/ @ICM_News45, @JaikyYadav16 )

IPL 2026 GT vs RR: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच को गुजरात ने 7 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई. इस हाई-वोल्टेज मैच के बाद मैदान के अंदर और बाहर कई भावनात्मक पल देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक वायरल वीडियो की हो रही है जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के तुरंत बाद का बताया जा रहा है, जिसमें रियान पराग के हावभाव को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रियान पराग ने वैभव को आउट होने के बाद डांट लगाई. हालांकि बाद में मैच के बाद पराग का भावुक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने युवा बल्लेबाज की जमकर सराहना की.

क्या सच में रियान ने वैभव को डांटा?

मैच के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद रियान पराग उन्हें डांटते हुए नजर आते हैं. हालांकि वीडियो में बातचीत स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के हावभाव से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पराग उन्हें कुछ समझा रहे थे या फटकार लगा रहे थे.

मैच के बाद वैभव को लेकर क्या बोले रियान पराग?

जहां एक ओर वायरल वीडियो चर्चा में रहा, वहीं मैच के बाद का दृश्य पूरी तरह अलग था. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान पराग 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए भावुक नजर आए. उन्होंने कहा "वैभव ने इस सीजन जो किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. एक तरीका होता है कि आप जाएं और अंधाधुंध बल्ला घुमाकर ढेर सारे रन बनाएं लेकिन जिस तरह से वैभव ने बैटिंग की है, उन्होंने बिना देखे या बिना सोचे समझे बल्ला नहीं घुमाया है. बल्कि उन्होंने हालात के मुताबिक खेला है. टीम की जरूरत को ध्यान में रखा है. उसने वो सब किया, जिससे टीम जीत सके. मुझे नहीं पता कैसे पर उसने कर दिखाया है और उम्मीद करता हूं कि आगे भी वो ऐसे ही खेलते दिखेंगे."

GT के खिलाफ कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?

क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 गेंदों में 96 रन बनाए. उनकी इस पारी में स्ट्राइक रेट 204.25 रहा, जिसने राजस्थान रॉयल्स को 214 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में 96 रनों की पारी खेलने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. अब उनके नाम 16 मैचों में कुल 776 रन हो गए हैं.

आईपीएल
अगला लेख