IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा गए Vaibhav Sooryavanshi, 15 साल का बैखोफ लड़का बना गया 5 बड़े रिकॉर्ड
राजस्थान की हार के साथ अब वैभव के लिए भी ये सीजन खत्म हो गया है, लेकिन आईपीएल 2026 को वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से अपने नाम करके गए हैं. अपनी बैखोफ बल्लेबाजी के दम पर ये खिलाड़ी इतनी कम उम्र में दिग्गजों को पीछे छोड़ गया.
Vaibhav Sooryavanshi 5 big records
IPL 2026: आईपीएल 2026 की 2 फाइनलिस्ट टीमें अब पक्की हो चुकी है. बीते दिन क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इस मैच में एकबार फिर से वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अहम 90+ की पारी खेली. फैंस को उम्मीद थी कि इस बार तो पक्का वैभव अपना शतक पूरा करेंगे लेकिन फिर से 96 के स्कोर पर ये 15 साल का लड़का अपना विकेट दे बैठा.
राजस्थान की हार के साथ अब वैभव के लिए भी ये सीजन खत्म हो गया है, लेकिन आईपीएल 2026 को वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से अपने नाम करके गए हैं. अपनी बैखोफ बल्लेबाजी के दम पर ये खिलाड़ी इतनी कम उम्र में दिग्गजों को पीछे छोड़ गया. कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड इस सीजन वैभव ने अपने नाम किए हैं.
कौनसे 5 बड़े रिकॉर्ड वैभव ने किए अपने नाम?
1. सबसे ज्यादा छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बड़े से बड़े गेंदबाजों को पहले ही गेंद या पहले ही ओवर में छक्के लगाए हैं. विपक्षी टीमों में वैभव का खौफ साफतौर पर देखने को मिला है. इस सीजन उन्होंने कुल 72 छक्के लगाए हैं. वैभव अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड 59 छक्कों के साथ क्रिस गेल के नाम था.
X/ @IPL
2. सबसे तेज 1000 रन
अब आईपीएल इतिहास में वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने महज 440 गेंदों पर ये आंकड़ा छू लिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड केकेआर के आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 545 गेंदों पर 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे.
3. सबसे ज्यादा बाउंड्री
वैभव अब एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 135 बाउंड्री लगाई, जिसमें 72 छक्के और 63 चौके शामिल रहे. इससे पहले ये रिकॉर्ड 128 बाउंड्री के साथ जोस बटलर के नाम था.
X/ @IPL
4. प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 छक्के लगाए थे. इसके साथ ही वे आईपीएल प्लेऑफ के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
5. 500+ रन के साथ सबसे ऊंचा स्ट्राइक रेट
वैभव ने इस सीजन 776 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा है. इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.




