Begin typing your search...

IPL 2026: Rajasthan Royals की जीत के बाद फंसा ये गेंदबाज, BCCI ने गलत हरकत के लिए सुनाई कड़ी सजा

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को एक गलती करना भारी पड़ गया. जिसके चलते उनके खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सख्त एक्शन लिया है. बीसीसीआई ने बर्गर के ऊपर जुर्माना लगाया है.

Nandre Burger
X

Nandre Burger

( Image Source:  X/ @IPL )

IPL 2026, LSG vs RR: आईपीएल 2026 में 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान ने एलएसजी को 40 रनों से शिकस्त दी. मैच में राजस्थान की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. खासकर तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसके सामने एलएसजी के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए.

वहीं जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को एक गलती करना भारी पड़ गया. जिसके चलते उनके खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सख्त एक्शन लिया है. बीसीसीआई ने बर्गर के ऊपर जुर्माना लगाया है. मैच में बर्गर ने कमाल की गेंदबाजी भी की थी.

बर्गर पर क्यों जुर्माना?

दरअसल मैच के दौरान आक्रामक प्रतिक्रिया और दूसरे खिलाड़ी के लिए गलत भाषा का उपयोग करने के लिए बीसीसीआई ने नांद्रे बर्गर पर ये जुर्माना लगाया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने ये हरकत एलएसजी के किस खिलाड़ी के साथ की. बीसीसीआई ने बर्गर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने को लेकर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया है. इसके अलावा एक डेमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. वहीं बर्गर ने भी अनुच्छेद 2.5 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार किया.

कैसा रहा बर्गर का प्रदर्शन?

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया है. इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. बर्गर ने एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट?

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कमाल की गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. जोफ्रा ने 4 ओवर में महज 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. िस दौरान उन्होंने 1 ओवर मेडन भी डाला था.

आईपीएल
अगला लेख