IPL 2026: 'L' छोड़ Abhishek Sharma ने शतक के बाद किया ये अनोखा सेलिब्रेशन! क्या थी उसके पीछे की वजह? खुद बताई कहानी
शतक लगाने के बाद इस बाद मैदान पर अभिषेक शर्मा का अनोखा सेलिब्रेशन देखने को मिला. अक्सर अभिषेक शतक या अर्धशतक लगाने के बाद दर्शकों की तरफ हाथ उठाकर 'L' साइन बनाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला.
Abhishek Sharma
IPL 2026, SRH vs DC: आईपीएल 2026 का 31वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला. जिन्होंने महज 47 गेंदों पर शतक जड़कर तहलका मचा दिया. जिसके चलते सनराइजर्स ने स्कोर बोर्ड पर 200 से ज्यादा रन लगाए और जीत हासिल की.
वहीं शतक लगाने के बाद इस बाद मैदान पर अभिषेक शर्मा का अनोखा सेलिब्रेशन देखने को मिला. अक्सर अभिषेक शतक या अर्धशतक लगाने के बाद दर्शकों की तरफ हाथ उठाकर 'L' साइन बनाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला. जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वहीं मैच के बाद अभिषेक ने अपने इस अनोखे सेलिब्रेशन का भी खुलासा किया है.
क्या थी इस सेलिब्रेशन की वजह?
दरअसल शतक लगाने के बाद अपने गेंदबाजी कोच जेम्स फ्रैंकलिन को लेकर अभिषेक शर्मा ने बताया "फ्रैंकी चाहते थे कि मैं पूरे 20 वर तक खेलू और मैंने उनके साथ प्लान बनाया. ये पहली बार है जब मैंने पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी की. हालांकि विकेट उतना आसान नहीं था, लेकिन मैंने किया. जिसके चलते मैंने वो सेलिब्रेशन किया."
आगे उन्होंने कहा कि "मैं काफी समय से यह 'एल' सेलिब्रेशन कर रहा हूं. यह स्टेडियम के लिए प्यार है, जिस तरह से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट और सभी मैचों में हमारा समर्थन किया. मैं अपनी तरफ से योगदान देना चाहता हूं, उन्हें अपना प्यार दिखाना चाहता हूं. दूसरी बात, मेरे माता-पिता यहां हैं. यह बहुत ही खास पल है."
क्या थी अभिषेक और हेड की योजना?
उन्होंने कहा "जिस तरह से हमने शुरुआत की, मुझे लगा कि हमारे पास एक योजना थी. मैं और हेडी, जाहिर है, पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहते थे लेकिन जब हम विकेट पर उतरे, तो मुझे लगता है कि यह थोड़ी धीमी थी. इसलिए हमें फिर से योजना बनानी पड़ी और हमारे दिमाग में मैच-अप्स थे. तो मैं बस पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहता था, जैसा कि मैं हमेशा करता हूं."
कितने रन से जीता मैच?
इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से अपने नाम किया. 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 195 रन ही बना पाई थी. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे.




