Begin typing your search...

व्हाइट हाउस डिनर हमलावर का खौफनाक मैनिफेस्टो- लिखी पूरी प्लानिंग, इंट्री से लेकर टारगेट तक; सुरक्षा में गिनाई कमी

व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स डिनर हमले से पहले आरोपी कोल टॉमस एलेन का मैनिफेस्टो सामने आया, जिसमें सुरक्षा में बड़ी चूक और हमले की योजना का खुलासा हुआ है.

व्हाइट हाउस डिनर हमलावर का खौफनाक मैनिफेस्टो- लिखी पूरी प्लानिंग, इंट्री से लेकर टारगेट तक; सुरक्षा में गिनाई कमी
X
( Image Source:  X-@MarioNawfal )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी6 Mins Read

Updated on: 27 April 2026 7:33 AM IST

White House Shooting: व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स डिनर जैसे हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में फायरिंग करने के आरोपी व्यक्ति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि गोलीबारी से कुछ ही मिनट पहले आरोपी ने अपने परिवार को एक विस्तृत और विवादित दस्तावेज भेजा था, जिसे मैनिफेस्टो कहा जा रहा है. इस दस्तावेज में उसने खुद को एक “असैसिन” यानी हत्यारा बताया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलेन के रूप में हुई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपने दस्तावेज में खुद को “Friendly Federal Assassin” कहा. उसने एक काल्पनिक उदाहरण देते हुए लिखा कि अगर वह एक ईरानी एजेंट होता, तो वह बिना किसी रुकावट के कार्यक्रम में प्रवेश कर सकता था.

आरोपी ने क्या कहा?

उसने दावा किया कि यदि वह अमेरिकी नागरिक की जगह ईरानी एजेंट होता, तो वह “Ma Deuce” यानी M2 Browning .50 कैलिबर मशीन गन जैसी भारी हथियार भी अंदर ले जा सकता था और किसी को इसका पता नहीं चलता.

ट्रंप की सिक्योरिटी पर क्या बोला हमलावर?

अपने मैनिफेस्टो में एलेन ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को “खतरनाक रूप से कमजोर” बताया और कहा कि इसे आसानी से दरकिनार किया जा सकता है. उसने लिखा कि सुरक्षा व्यवस्था बाहरी खतरों पर ज्यादा केंद्रित थी, जबकि अंदर से आने वाले खतरे को नजरअंदाज किया गया.

उसने लिखा कि सुरक्षा का पूरा फोकस बाहर मौजूद प्रदर्शनकारियों और आने-जाने वालों पर था, जबकि किसी ने यह नहीं सोचा कि अगर कोई व्यक्ति एक दिन पहले होटल में चेक-इन करके हथियारों के साथ अंदर मौजूद हो, तो क्या होगा. उसने दावा किया कि वह खुद कई हथियारों के साथ अंदर गया और किसी ने उसे रोकने या उस पर शक करने की कोशिश नहीं की.

दस्तावेज में आरोपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर “घमंड” शब्द का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि जैसे ही वह होटल में दाखिल हुआ, उसे यह अहसास हुआ कि सुरक्षा में लापरवाही है. उसने कहा कि वह कई हथियारों के साथ अंदर आया, लेकिन वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे संभावित खतरे के रूप में नहीं देखा.

दस्तावेज में उसने ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारियों को निशाना बनाने की बात भी लिखी. एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि इस दस्तावेज में सबसे ऊंचे पद से लेकर निचले स्तर तक कई अधिकारियों के नाम शामिल थे, हालांकि एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल का नाम इसमें नहीं था.

ट्रंप के बारे में आरोपी ने क्या कहा?

एलेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. उसने ट्रंप को "पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार" कहा और लिखा कि वह अब ऐसे व्यक्ति के अपराधों में अपने हाथ रंगने के लिए तैयार नहीं है.

अटैक की प्लानिंग के बारे में क्या लिखा?

उसने अपने हमले की योजना का भी विस्तार से जिक्र किया. उसने लिखा कि वह स्लग्स की बजाय बकशॉट का इस्तेमाल करेगा, ताकि गोलियों की दीवारों के पार जाने की क्षमता कम रहे और नुकसान सीमित किया जा सके. हालांकि उसने यह भी जोड़ा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह कमरे में मौजूद लगभग हर व्यक्ति के बीच से होकर अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा. उसने यह तर्क दिया कि जो लोग ऐसे कार्यक्रम में शामिल होते हैं, वे किसी हद तक जिम्मेदार हैं.

मैनिफेस्टों में क्या थी धार्मिक टिप्पणी?

उसके मैनिफेस्टो में धार्मिक और वैचारिक टिप्पणियां भी शामिल थीं. फॉक्स न्यूज के “संडे ब्रीफिंग” कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब इस दस्तावेज को पढ़ा गया, तो यह साफ दिखा कि आरोपी ईसाइयों से नफरत करता है.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज में नैतिकता के संदर्भ में यह भी लिखा गया था कि जब कोई व्यक्ति दूसरे के उत्पीड़न पर चुप रहता है, तो यह ईसाई व्यवहार नहीं है, बल्कि उत्पीड़क के अपराधों में भागीदारी है.

मेनीफेस्टो अधिकारियों तक कैसे पहुंचा?

जांच में यह भी सामने आया कि एलेन के भाई ने कनेक्टिकट के न्यू लंदन में पुलिस को सूचना दी थी, जब उसने यह मैनिफेस्टो देखा. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह दस्तावेज हमले से ठीक पहले एजेंसियों को भेज दिया गया था.

एलन के पास कहां से आए हथियार?

अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि एलेन ने कैप टैक्टिकल फायरआर्म्स से दो हैंडगन और एक शॉटगन खरीदी थी. ये हथियार उसके माता-पिता के घर में रखे गए थे. इसके अलावा, वह नियमित रूप से शूटिंग रेंज में अभ्यास करता था.

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि एलेन की बहन से भी पूछताछ की गई. उसने बताया कि एलेन अक्सर राजनीतिक रूप से उग्र विचार व्यक्त करता था और वैश्विक मुद्दों को लेकर “कुछ करने” की बात करता रहता था. दस्तावेज के अंत में एलेन ने “Cole coldForce, Friendly Federal Assassin Allen” के नाम से साइन किया था.

क्या किसी ग्रुप से जुड़ा था हमलावर?

इसमें उसने “The Wide Awakes” नाम के एक समूह से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया और बताया कि वह कैलिफोर्निया में “No Kings” नाम के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ था, जब वह छात्र और शिक्षक के रूप में वहां मौजूद था.

अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख