US-Israel-Iran War News: टेंशन में आ गए ट्रंप, मोजताबा खामनेई अभी ज़िंदा है- जानिए Iran के किस शहर में चल रहा है इलाज
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार The Times ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए ईरान की राजनीति में हलचल मचा दी है. रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामेनेई इस समय कोमा में हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मोजतबा खामेनेई फाइल फोटो
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच एक ही सवाल सबके जहन में चल रहा है कि आखिर मोजतबा खामेनेई कहां हैं, क्या वे जिंदा हैं या मर गए? पहले भी खबरें आई थीं कि एक संयुक्त अमेरिकी-इजरायली एयर स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी और उसी हमले में मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए थे. लेकिन उसके बाद से वे गायब है न अमेरिका और न ही इजरायल मोजतबा का पता लगा पाया है.
इस बीच अब ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार The Times ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए ईरान की राजनीति में हलचल मचा दी है. रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामेनेई इस समय कोमा में हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. यह जानकारी एक डिप्लोमैटिक मेमो के हवाले से सामने आई है, जो अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर आधारित बताया जा रहा है.
कहां चल रहा मोजतबा का इलाज?
रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई फिलहाल कोमा में हैं और उनका इलाज Qom में किया जा रहा है, जो तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. पहले ऐसी अटकलें थीं कि उन्हें इलाज के लिए रूस ले जाया गया है और मॉस्को में उनका उपचार चल रहा है. हालांकि, बाद में रूस के राजदूत ने इन खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि वह ईरान में ही हैं. अब ‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट ने भी इसी बात की पुष्टि की है.
हमले में कैसे बचे थे मोजतबा?
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि मोजतबा खामेनेई अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में बाल-बाल बच गए थे। बताया गया है कि जिस समय उनके आवास पर मिसाइल हमला हुआ, उससे कुछ ही मिनट पहले वह अपने बगीचे में टहलने के लिए बाहर निकल गए थे.
The Telegraph को मिले एक लीक ऑडियो के अनुसार, 28 फरवरी को सुबह 9:32 बजे इजरायल की ‘ब्लू स्पैरो’ बैलिस्टिक मिसाइलों ने उनके घर को निशाना बनाया. लेकिन उससे कुछ ही पल पहले वह कुछ काम से बाहर चले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई.
क्या था ट्रंप का दावा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई या तो अमेरिकी हमलों में मारे जा चुके हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सार्वजनिक अनुपस्थिति इस संदेह को और मजबूत करती है. बता दें, मोजतबा खामेनेई को युद्ध की शुरुआत में ही ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से कभी नजर नहीं आए. उनके संदेश कभी-कभार सामने आते हैं, जबकि ज्यादातर आधिकारिक बयान Islamic Revolutionary Guard Corps की ओर से जारी किए जाते हैं.




