4,4,4,4,4,4... 6 गेंदों पर 6 चौके लगाने वाला इकलौता IPL खिलाड़ी; अब झेल रहा ट्रोलिंग
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे के स्ट्राइक रेट को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं रहाणे आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे
IPL 2026: आईपीएल 2026 में अभी तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां सीजन-19 की शुरुआत में ही आरसीबी, दिल्ली, पंजाब जैसी टीमों ने दमदार शुरुआत करके तहलका मचाया है तो वहीं सीएसके और केकेआर जैसी चैंपियन टीम पहली जीत की तलाश में है. बीते दिन केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ. जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला.
इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के इस फैसले पर काफी सवाल भी उठे थे. इससे पहले रहाणे के स्ट्राइक रेट को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं रहाणे आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
कब किया था रहाणे ने ये कारनामा?
आईपीएल इतिहास में 6 गेंदों पर 6 चौके लगाने वाले अजिंक्य रहाणे इकलौते बल्लेबाज है. साल 2012 में रहाणे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये कारनामा करके दिखाया था. 15 अप्रैल 2012 को आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में रहाणे ने श्रीनाथ अरविंद के ओवर में लगातार 6 चौके लगाकार इतिहास रच दिया था. इस मैचों में बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने 60 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
क्यों हो रही रहाणे की ट्रोलिंग?
आईपीएल 2026 में रहाणे को अपने फैसले और स्ट्राइक रेट को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. पहले मैच में भले ही रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रहाणे 10 गेंदों पर 8 रन ही बना पाए थे.
वहीं तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रहाणे 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था. अभी तक इस सीजन रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है.




