Begin typing your search...

शादी के बाद Rashmika Mandanna का पहला बर्थडे, कूर्ग में हुआ दूसरा रिसेप्शन; देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन पति विजय देवराकोंडा और परिवार के साथ कूर्ग में मनाया. मंदिर पूजा, पारंपरिक लुक और दूसरे रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Rashmika Mandanna Celebrate 30th Birthday
X
Rashmika Mandanna Celebrate 30th Birthday
( Image Source:  Instagram: thedeverakondafan )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 7 April 2026 11:06 AM

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 5 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया. यह उनका शादी के बाद पहला जन्मदिन था, इसलिए उन्होंने इसे अपने पति विजय देवराकोंडा और पूरे परिवार के साथ मनाने का फैसला किया. रश्मिका और विजय दोनों अपने होमटाउन कूर्ग (कोडगु) गए, जहां उन्होंने एक निजी और सादा समारोह रखा. पूरे परिवार ने मिलकर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और बर्थडे सेलिब्रेट किया. रश्मिका ने परिवार के साथ मंदिर में बैठकर बड़ों के पैर छुए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान परिवार की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

इन तस्वीरों में रश्मिका, विजय, उनके माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्य सभी साथ दिख रहे थे. खबरों के मुताबिक, जन्मदिन मनाने के साथ-साथ रश्मिका और विजय ने कूर्ग में एक खास रिसेप्शन भी आयोजित किया. यह उनका दूसरा रिसेप्शन था. याद रहे कि फरवरी में दोनों ने बहुत ही निजी तरीके से शादी की थी. उसके बाद मार्च महीने में हैदराबाद में एक बड़ा रिसेप्शन रखा गया था. अब कूर्ग में परिवार और स्थानीय रिश्तेदारों के साथ एक और छोटा लेकिन खास रिसेप्शन हुआ.

दूसरी बार विजय-रश्मिका हुआ रिसेप्शन

रिसेप्शन में रश्मिका ने पारंपरिक कोडवा स्टाइल की सुंदर साड़ी पहनी थी, जो बहुत अच्छी लग रही थी. वहीं विजय ने साधारण लेकिन स्टाइलिश सूट पहना था. दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे. फक्शन में परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए. शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद अब रश्मिका और विजय दोनों ने फिर से अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने मार्च महीने में अपनी आने वाली फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग दोबारा शुरू की. यह फिल्म उनकी शादी के बाद साथ में की जाने वाली पहली फिल्म है. इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं.

विजय-रश्मिका की अपकमिंग फिल्म

फिल्म 'रणबाली' राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित की जा रही है. इसमें विजय देवराकोंडा मुख्य किरदार 'रणबाली' का रोल कर रहे हैं, जबकि रश्मिका 'जयम्मा' का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का पहला गाना 'अंधय्या स्वामी' शादी के बाद रिलीज हो चुका है. यह फिल्म बहुत बड़ी स्तर की पैन इंडिया फिल्म है, जो 11 सितंबर को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होने वाली है. रश्मिका और विजय इससे पहले दो फिल्में साथ कर चुके हैं. उनकी पहली फिल्म 'गीता गोविंदम' थी और दूसरी 'डियर कॉमरेड'. 'डियर कॉमरेड' की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था.

कपल की शादी

हाल ही में विजय ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका की फिल्म वाली झलक शेयर करते हुए लिखा, 'आई लव यू' रश्मिका मंदाना अभी दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रही हैं. एक तरफ वे 'रणबाली' कर रही हैं, तो दूसरी तरफ वे एक महिला प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मैसा' की शूटिंग भी कर रही हैं. इसके अलावा, जल्द ही रश्मिका शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' का प्रमोशन शुरू करने वाली हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला गाना 'जब तलाक' इस हफ्ते सोशल मीडिया पर रिलीज होने वाला है. यह गाना पहले 18 मार्च को 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू के साथ सिनेमाघरों में भी दिखाया गया था.

bollywood
अगला लेख