Ceasefire प्लान ठुकराकर Iran का बड़ा दांव, क्या हैं वे 10 शर्तें जिनमें तेहरान ने रखी शांति की राह
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए पेश किया गया पीस प्लान रिजेक्ट कर दिया है. इसकी जगह उसने 10 प्वाइंट्स का प्लान पेश किया है, जिसमें सीधे परमानेंट सीजफायर की बात कही गई है.
Iran 10 Points Plan: ईरान ने सोमवार को सीजफायर (युद्धविराम) के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया और इसके बजाय युद्ध खत्म करने के लिए 10 बिंदुओं का एक प्लान पेश किया. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि सीजफायर का प्रस्ताव 'बहुत महत्वपूर्ण कदम' है, लेकिन यह अभी युद्ध खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं है.
अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के पांच हफ्ते पूरे होने के बाद ट्रंप ने तेहरान से मंगलवार रात (GMT के अनुसार) तक वैश्विक शिपिंग के लिए Strait of Hormuz को फिर से खोलने को कहा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो एक और बड़ा और सख्त हवाई हमला किया जाएगा.
पाकिस्तान की मध्यस्थता वाला प्रस्ताव
एक प्रस्ताव, जिसमें पाकिस्तान ने मध्यस्थता की थी, में तुरंत सीजफायर और उसके बाद 15 से 20 दिनों के भीतर एक बड़े शांति समझौते पर बातचीत का सुझाव दिया गया था. यह जानकारी न्यूज एजेंसी Reuters को एक सूत्र ने दी. लेकिन तेहरान ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि उसे केवल स्थायी रूप से युद्ध खत्म करना ही स्वीकार होगा. यह जानकारी ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने दी.
ईरान ने अपने 10 प्वाइंट्स के प्रस्ताव में क्या कहा?
- क्षेत्र में सभी संघर्षों को खत्म करना होगा.
- अस्थायी सीजफायर के बजाय जंग परमानेंट खत्म की जाए.
- Strait of Hormuz में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की व्यवस्था हो.
- परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत यूरेनियम इनरिचमेंट के अधिकार की औपचारिक मान्यता दी जाए.
- अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाए
- लेबनान में हिजबुल्लाह पर इज़राइली हमलों को रोकना होगा.
- इसके बदले में ईरान Strait of Hormuz पर अपनी प्रभावी नाकेबंदी हटाने के लिए तैयार है, लेकिन हर जहाज से करीब 20 लाख डॉलर शुल्क लेने का प्रस्ताव रखा है.
- The New York Times के मुताबिक, यह राशि ओमान के साथ साझा की जाएगी, जो इस के दूसरी तरफ स्थित है.
- इस फंड का इस्तेमाल अमेरिका और इज़राइल के हमलों में नुकसान पहुंची बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए किया जाएगा, बजाय सीधे मुआवजा मांगने के.
ट्रंप ने क्या कहा?
Donald Trump ने कहा कि अगर मंगलवार रात (EDT के अनुसार) तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह तेहरान पर “कहर” बरपा देंगे. उन्होंने यह भी साफ किया कि समयसीमा नहीं बदलेगी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाएगी. अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार तक “ईरान के हर पुल को तबाह कर दिया जाएगा” और “हर पावर प्लांट जलता हुआ और पूरी तरह नष्ट हो जाएगा.”




