पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक हैं. उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार में हुआ. पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की और उनका गाना "लॉलीपॉप लागेलू" ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जैसे सत्या, क्रैक फाइटर, राजा, और शेर सिंह. उनकी पहचान एक्शन हीरो और रोमांटिक सिंगर दोनों रूपों में है. पवन सिंह अपने ऊर्जावान अंदाज, दमदार आवाज़ और फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं. वे आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े नामों में गिने जाते हैं. वह पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से चुनाव लड़े थे और इस बार 2025 का विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं.