जिम्मेदारी ली, मगर जान गई! जनकपुरी हादसे पर क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
दिल्ली में जनकपुरी हादसे को लेकर रेखा गुप्ता का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि वह हादसे की ज़िम्मेदारी लेती हैं और इस मामले में विभागीय जांच की जा रही है.
Delhi Janakpuri Incident Update: दिल्ली सरकार ने जनकपुरी में हुई हालिया मौत की घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है. इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत रोड़ पर खुदे गड्ढे में गिरने की वजह से हो गई थी. अब इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बयान दिया है.
रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. जनकपुरी मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया था, हालांकि बीते रोज़ ही उसे कोर्ट ने बेल दे दी.
क्या है जनपुरी हादसा?
रोहिणी के एक निजी बैंक में टेलीकॉलर के रूप में काम करने वाले कमल ध्यानी ऑफिस से लौट रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक दिल्ली जल बोर्ड के जरिए खोदे हुए गड्ढे में गिर गई. वह रात भर उसी गड्ढे में पड़ा रहा. सुबह पुलिस को लोगों से जानकारी मिली तो लाश को वहां से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
जनकपुरी हादसे पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता?
एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनकपुरी में 25 साल के युवक की शुक्रवार रात मौत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण हादसा' बताया. मुख्यमंत्री ने कह कि सबने देखा है कि हमारी सरकार पिछली सरकार की तरह जिम्मेदारी से नहीं भागती. हमने पूरी जिम्मेदारी ली है. विभाग में जांच चल रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें एक ठेकेदार और एक मज़दूर शामिल था. हालांकि, बीती रोज़ ठेकेदार को कोर्ट से राहत मिल गई. इसके साथ ही दिल्ली एत अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट भी तलब की है.
कोर्ट ने जनकपुरी हादसे पर क्या कहा?
न्यायिक मजिस्ट्रेट हरजोत सिंह औजला ने जांच अधिकारी को 13 फरवरी दोपहर 2:00 बजे तक एक डिटेल रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. इस रिपोर्ट में पुलिस को बताना होगा कि कमल ध्यानी की मौत से जुड़े मामले की जांच की वर्तमान प्रगति क्या है. इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी देनी होगी.
रोहिणी से आया ऐसा ही मामला
मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-32 में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया था. 32 साल के मजदूर बिरजू कुमार राय की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई थी. यह घटना उस जमीन पर हुई, जिसकी देखरेख दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) करता है. रिपोर्ट में सामने आया कि मज़दूर ने शराब पी हुई थी.





