Begin typing your search...

T20 WC 2026: क्या नामीबिया को दिल्ली में नहीं मिली प्रैक्टिस की बेहतर सुविधा? कप्तान के बयान पर मचा बवाल

भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. मुकाबले से पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने प्रैक्टिस को लेकर सवाल उठाया है.

Namibia captain gerhard erasmus statement
X

IND vs NAM, Gerhard Erasmus

( Image Source:  X/ @AnupPalAgt )

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले से पहले नामीबिया क्रिकेट टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने ऑर्गनाइजर्स पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि भारत के मुकाबले से पहले उन्हें रात में ट्रेनिंग का मौका नहीं मिला. नामीबिया ने सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ दिन के मैच में हिस्सा लिया था और अगले दो दिन केवल दिन की रोशनी में ही ट्रेनिंग कर सकी. वहीं, भारतीय टीम ने मैच से पहले दो बार रात में ट्रेनिंग की.

इरास्मस ने कहा कि नामीबिया के पास डे-नाइट मैचों के लिए पर्याप्त लाइटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, इसलिए रात में अभ्यास उनके लिए चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने यह भी मजाकिया अंदाज में कहा कि वे फिर भी अपने अंदाज में मैदान पर लड़ाई करेंगे.

क्या है नामीबिया के लिए चुनौती?

इरास्मस ने बताया 'हमारे पास नामीबिया में कोई फ्लडलाइट नहीं है डे-नाइट गेम्स के लिए. इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से ये शायद हमारे लिए चुनौती है. हां, ये उन लोगों के लिए कोई आम बात नहीं है जिनके पास अनुभव नहीं है. मुझे लगता है कि नेपाल प्रीमियर लीग और ILT20 और वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को छोड़कर, अक्सर लोग लाइट के नीचे ट्रेनिंग के आदी नहीं होते हैं.”

उनकी यह टिप्पणी मैच से पहले भारत की रात में ट्रेनिंग और कनाडा की दिन के मुकाबले की ट्रेनिंग को देखते हुए आई. इरास्मस ने कहा कि नामीबिया अपने देश में डे-नाइट मैचों की तैयारी के लिए थोड़ा अलग परिस्थितियों में खेलता है, लेकिन फिर भी टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी.

क्या तरीका अपनाएगी नामीबिया?

इरास्मस ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमें इस गेम से पहले रात का ट्रेनिंग सेशन नहीं दिया गया है, मुझे नहीं पता क्यों. मुझे लगता है कि भारत के पास दो रात के ट्रेनिंग सेशन हैं और मैं बाहर देख रहा हूं कि कनाडा में अब रात की ट्रेनिंग होगी. लेकिन हम बस आएंगे और अपना नामीबियाई तरीका अपनाएंगे, जो कि लड़ना है.”

किन-किन टीमों के साथ होगा नामीबिया का मैच?

नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना एक मैच खेल चुकी है. पहले मैच में नामीबिया को नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद अब उसका सामना टीम इंडिया के साथ होने वाला है. इसके बाद नामीबिया का सामना यूएसए और पाकिस्तान के साथ होगा.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख