T20 WC 2026: टेंशन में भारत, खुश होगा पाकिस्तान! अभिषेक शर्मा को लेकर ये दुआ कर रहे होंगे PAK फैंस
IND vs PAK मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. जिसको लेकर टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में जरूर है क्योंकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा पेट इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती है और अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में खेल पाएंगे?
Abhishek Sharma
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेले जाने का रास्ता अब साफ हो गया है. पाकिस्तान अपने फैसले पर यू-टर्न ले चुका है. जिसके बाद तय शेड्यूल के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.
हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में जरूर है क्योंकि विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा पेट इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती है और अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में खेल पाएंगे? हालांकि अभी तक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक शर्मा 12 फरवरी को नामीबिया के साथ होने वाले मैच से बाहर रहने वाले हैं. इस खबर से पाकिस्तान का खेमा जरूर खुश होगा.
क्या दुआ कर रही होगा पाकिस्तान?
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार एशिया कप 2025 में भिड़ंत देखने को मिली थी. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे और तीनों मैचों में पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा था. एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के जमकर धोया था. शाहीन अफरीदी से लेकर हारिस राउफ जैसे तेज गेंदबाजों पर अभिषेक कहर बनकर टूटे थे.
ये भी पढ़ें :T20 WC 2026: कोलंबो में संकट के 'बादल', तो क्या इस वजह से रद्द हो जाएगा IND vs PAK मैच?
एशिया कप में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में 39 गेंदों पर 74, दूसरे में 13 पर 31 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अब पाकिस्तानी फैंस दुआ कर रहे होंगे कि कैसे भी करके अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच न खेले.
क्या पाक के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक?
यूएसए के साथ खेले गए मैच से ही अभिषेक शर्मा बीमार दिख रहे थे, हालांकि अब उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का मैच खेलना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वे पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे. ऐसे में एकबार फिर फैंस अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी देख पाएंगे.





