T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा बाहर! नामीबिया के खिलाफ मैच में अब ये फ्लॉप खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है.
Abhishek sharma
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को अपना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के साथ खेलना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं.
ऐसे में अब उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है. जिसपर बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अब नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक की जगह कौनसा खिलाड़ी ओपनिंग करेगा?
कौनसा खिलाड़ी करेगा ओपनिंग?
अभिषेक शर्मा पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अभिषेक शर्मा कल आईसीसी टी20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट नहीं होते हैं, तो संजू सैमसन ईशान किशन के साथ ओपनिंग करेंगे. पिछले मैच से ही अभिषेक शर्मा थोड़ी दिक्कत महसूस कर रहे थे.
यूएसए के साथ खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद अभिषेक फील्डिंग करने भी नहीं आए थे. तबसे फैंस को टेंशन होने लगी थी कि आखिर अभिषेक को हुआ क्या है? पिछले मैच में अभिषेक की जगह संजू सैमसन को फील्डिंग करते हुए देखा गया था.
क्या सुधर पाएगा संजू का फॉर्म?
संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल तो किया गया है कि लेकिन पहले मैच उनको मौका नहीं मिला था. दरअसल संजू सैमसन का हालिया फॉर्म बेहद खराब रहा है.
न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. ऐसे में अब संजू के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है. अगर अभिषेक नहीं खेलते हैं तो संजू को इस मैच में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा.





