Begin typing your search...

IND vs PAK मैच फाइनल- आखिर कौन बाटेंगे हलवा? किसे नफा और किसे हुआ नुकसान- Detailed

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से अब आईसीसी ही नहीं बल्कि पीसीबी, बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी राहत की सांस मिली है.

ind vs pak match icc revenue pcb
X

IND vs PAK Match

( Image Source:  AI: Sora )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 10 Feb 2026 3:17 PM IST

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिरकार अब 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है. कल तक इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था, लेकिन अब अपने ही फैसले पर यू-टर्न लेकर पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने के लिए सहमति जताई है.

एक समय मैच के न होने को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अरबों डॉलर के रेवेन्यू पर भी संकट मंडराने लगा था. लेकिन अब फैंस और आईसीसी ने भी राहत की सांस ली है.

भारत-पाक मैच से नफा-नुकसान कितना?

1. ICC को फायदा-नुकसान

रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से आईसीसी को लगभग 174 मिलियन डॉलर (करीब 1578 करोड़ रुपये) का नफा हो सकता है. अगर मैच रद्द हो जाता तो आईसीसी को 1578 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता था. दरअसल भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्रॉडकास्ट, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन के लिहाज से सबसे बड़ा कमर्शियल इवेंट माना जाता है.

केवल इसी मैच से ब्रॉडकास्टर्स, स्पॉन्सर और टूर्नामेंट पार्टनर्स करोड़ों डॉलर कमाते हैं, जिससे ICC के रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल को सपोर्ट मिलता है. इस 174 मिलियन डॉलर में विज्ञापन, टिकट बिक्री, ब्रॉडकास्ट रॉयल्टी, ग्राहक और मार्केटिंग डील शामिल हैं.

श्रीलंका को कितना नफा-नुकसान?

15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लगभग 50 से 70 मिलियन डॉलर का फायदा होने का अनुमान है. अगर मुकाबला रद्द हो जाता तो श्रीलंका को भारी नुकसान झेलना पड़ता.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का सुप्रीमो कौन? इस बार भी कागजी शेर हो गया ढेर

मैच रद्द होने के साथ होटल बुकिंग, एयरलाइन टिकट, पर्यटन उद्योग और स्थानीय व्यापार पर सीधा असर पड़ता. इससे न सिर्फ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, बल्कि आम कारोबारी और टूरिज्म सेक्टर को भी बड़ा झटका लगता.

भारत-पाकिस्तान को कितना नफा-नुकसान?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक मैच से दोनों देशों के बोर्ड को 200-200 करोड़ रुपये का फायदा होने का अनुमान है. अगर ये मुकाबला रद्द हो जाता तो सिर्फ आईसीसी या श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ही नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान को भी 200-200 करोड़ तक का नुकसान झेलना पड़ता. यह नुकसान ब्रॉडकास्ट राइट्स, विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और व्यूअरशिप में गिरावट के कारण होता.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख