Begin typing your search...

T20 WC 2026: भारत तो दूर, पहले USA से ही निपट ले पाकिस्तान! पिछले वर्ल्ड कप में PAK को पड़ी थी मार

पाकिस्तान टीम का सामना मंगलवार को USA के साथ होना है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. ऐसे में PAK टीम के सामने फिर से बड़ी चुनौती होने वाली है.

T20 World Cup 2026 PAK vs USA match
X

PAK vs USA

( Image Source:  X/ @TsMeSalman )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 10 Feb 2026 10:23 AM

T20 World Cup 2026, PAK vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. पाकिस्तान अब टीम इंडिया के साथ मैच खेलने के लिए मान गया है. लेकिन उससे पहले पाकिस्तान टीम का सामना मंगलवार को यूएसए के साथ होना है.

जहां पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराकर जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज किया था तो वहीं यूएसए को अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन यूएसए की टीम पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार है. टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए की टीम पाकिस्तान जैसी अपने से मजबूत टीम को हरा चुकी है. उस हार के साथ पाकिस्तान को टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा था.

क्या पुराना इतिहास दोहराएगी USA?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पिछली बार जब पाकिस्तान और यूएसए की टीमें आमने-सामने हुई थी तो उस मैच में यूएसए ने बाजी मारी थी. पिछली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके बाद यूएसए की टीम ने 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया था.

इसके बाद सुपर ओवर में यूएसए ने पाकिस्तान को धूल चटाकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली थी. इस हार को पाकिस्तान की टीम आज तक नहीं भुला पाई होगी. क्योंकि यूएसए से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ऐसे में एकबार फिर से यूएसए की टीम पुराना इतिहास दोहरा सकती है.

कहां खेला जाएगा मैच?

पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 10 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मैच को जीतकर यूएसए की टीम 2 अंक हासिल करके जीत का खाता खोलना चाहेगी. मोनांक पटेल एकबार फिर से यूएसए की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख