Begin typing your search...

बिश्नोई भाई खाली बैठे हैं! Rakhi Sawant का दावा, Kapil Sharma ने खुद करवाई थी कनाडा कैफे पर फायरिंग

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर राखी सावंत ने बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि यह घटना पब्लिसिटी के लिए रची गई थी, जिससे नई बहस छिड़ गई है.

kapil sharma canada cafe firing rakhi sawant bishnoi gang controversy
X
( Image Source:  Instagram: kapilsharma, ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 12 Feb 2026 9:45 AM IST

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कनाडा में स्थित कैफे पर गोलीबारी की घटना को अब कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस मामले में नई बहस छिड़ गई है. हाल ही में बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक इंटरव्यू में बहुत बड़े और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. राखी का दावा है कि कपिल शर्मा ने अपनी पब्लिसिटी बढ़ाने के लिए इस पूरी गोलीबारी की घटना को खुद रचा-रचाया था। उन्होंने कहा कि कपिल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बदनाम करने की कोशिश की है, सिर्फ़ अपने नए कैफे को हिट बनाने के लिए.

राखी ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में काफी गुस्से से कहा, 'कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट करने के लिए गोलियां चला रहे हैं. क्या हमारे बिश्नोई भाई के लोग इतने फालतू में बैठे हैं कि वो इन पर गोलियां मार रहे हैं? अरे भाई, तुम अपना रेस्टोरेंट प्रमोट करो, कनाडा में पब्लिसिटी करो, लेकिन हमारे भाई को क्यों बदनाम कर रहे हो? बिश्नोई गैंग को क्यों बदनाम कर रहे हो? क्या तुम लोगों को ये सस्ती पब्लिसिटी नहीं लगती?.

कब हुई थी गोलीबारी?

अब जो लोग इस पूरी घटना से अनजान हैं, उन्हें थोड़ा बैकग्राउंड बता देते हैं. जुलाई 2025 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 'कैप्स कैफे' नाम से एक नया कैफे खोला था. कैफे का सॉफ्ट ओपनिंग हुआ था और इसका इंटीरियर काफी खूबसूरत था. गुलाबी और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन, फूलों से सजावट, साथ ही स्पेशल कॉफी और मिठाइयों का मेन्यू। लोग इसे देखकर काफी खुश थे और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. लेकिन खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

अचानक कैफे पर गोलीबारी हो गई, तोड़-फोड़ हुई और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा. खुशी की बात ये रही कि उस वक्त किसी को कोई चोट नहीं आई. बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कपिल को कॉल किया था, लेकिन रिंग नहीं सुनाई दी तो फायरिंग करवाई. साथ ही चेतावनी दी कि अगर अगली बार बात नहीं बनी तो मुंबई में अगली कार्रवाई होगी. पोस्ट में 'जय श्री राम, सत्श्रीकाल' जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए गए थे.

क्या बोले थे कपिल शर्मा?

इसके बाद कपिल शर्मा ने शांतिपूर्ण तरीके से बयान जारी किया. उन्होंने सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक, सरे पुलिस सर्विस और सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया, जो कैफे पर आए और सपोर्ट दिखाया. कपिल ने लिखा कि वो सब हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं और इस सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं. अब राखी सावंत के इन आरोपों से एक बार फिर ये मामला सुर्खियों में आ गया है. ये देखना बाकी है कि कपिल शर्मा या उनके तरफ से इस पर कोई जवाब आता है या नहीं, क्योंकि राखी के बयान काफी विवादास्पद हैं और लोगों में अलग-अलग राय बन रही है.

bollywood
अगला लेख