Begin typing your search...

Jamia Entrance Test Paper हुए थे लीक, छिपाई गई थी धांधली की बात! लकी बिष्ट ने वीडियो- फोटो जारी कर दिए सबूत

पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है. जानिए उन्होंने क्या आरोप लगाए और अब तक क्या आधिकारिक स्थिति है.

Jamia Entrance Test Paper हुए थे लीक, छिपाई गई थी धांधली की बात! लकी बिष्ट ने वीडियो- फोटो जारी कर दिए सबूत
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 6 Aug 2026 9:38 PM IST

देशभर में पेपर लीक का मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में इस मुद्दे को लेकर हुए छात्र आंदोलनों और राजनीतिक दबाव के बीच तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था. दिल्ली के जंतर-मंतर में खत्म हुए प्रदर्शन के बाद झारखंड की राजधानी रांची में प्रदर्शन शुरू है. ऐसे माहौल में अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) की प्रवेश परीक्षा को लेकर एक नया दावा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी, NSG कमांडो और सुरक्षा विशेषज्ञ लकी बिष्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षा का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ था. उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ कुछ फोटो, वीडियो और कथित डिजिटल सबूत भी साझा किए हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और विश्वविद्यालय या संबंधित जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

लकी बिष्ट ने क्या दावा किया?

लकी बिष्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 26 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 PM से 2:00 PM के बीच आयोजित JMI Entrance Test [Bachelor of Hotel Management / Tourism / Food Production (S/F)] में भारी धांधली और पेपर लीक का मामला सामने आया है! यह परीक्षा 26 तारीख को तय समय पर थी, लेकिन पेपर एक दिन पहले ही लीक कर दिया गया. यह कोई साधारण वित्तीय घोटाला नहीं, बल्कि संस्था के भीतर बैठे कुछ लोगों द्वारा एक खास वर्ग और विचारधारा से जुड़े पसंदीदा उम्मीदवारों को ही यूनिवर्सिटी में एंट्री दिलाने की सोची-समझी साजिश है.

एडमिट कार्ड और वीडियो का भी किया जिक्र

लकी बिष्ट आगे दावा करते हुए लिखते हैं कि जनता के सामने सबूत और जांच का ऑफर: मैं इस पोस्ट के साथ डिजिटल एविडेंस (Digital Evidences) नीचे अटैच कर रहा हूँ, जिन्हें जनता खुद देख सकती है. मेरे पास वे सभी संदिग्ध मोबाइल नंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिन पर परीक्षा से 24 घंटे पहले पेपर्स भेजे गए थे. यदि जांच एजेंसियां चाहें, तो इन नंबरों का पूरा बैकअप और डेटा रिकवर करवाकर इस पूरे सिंडिकेट को बेनकाब किया जा सकता है. जो छात्र संगठन जैसे AISF (All India Students' Federation), SFI (Students' Federation of India) और JNU (Jawaharlal Nehru University) के बड़े-बड़े एक्टिविस्ट पेपर लीक को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे, क्या वे अब जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में हुए इस पेपर लीक के खिलाफ भी आवाज़ उठाएंगे?

लकी बिष्ट ने लिखा कि Note आप एडमिट कार्ड में एग्जाम की डेट देख सकते हैं और जो वीडियो मैं शेयर कर रहा हूँ, उसमें पेपर किस तारीख और कितने बजे लीक हुआ है, वह भी पूरे डेट एंड टाइम (Date & Time) के साथ चेक कर सकते हैं.

अब तक क्या है आधिकारिक स्थिति?

फिलहाल जामिया मिल्लिया इस्लामिया, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसियों या किसी सरकारी जांच एजेंसी की ओर से इस कथित पेपर लीक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है. ऐसे में इस मामले में आधिकारिक जांच या संबंधित संस्थानों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. यदि जांच में इन दावों की पुष्टि होती है, तो आगे की कार्रवाई उसी आधार पर तय होगी.

अगला लेख