Begin typing your search...

स्वदेशी आंदोलन से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक, 122 सेंकंड की नई रील में PM मोदी ने किन-किन बातों का किया जिक्र?

नेशनल हैंडलूम डे से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर रील शेयर कर लोगों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने और उनके वीडियो बनाकर प्रचार करने की अपील की. उन्होंने 7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन का जिक्र करते हुए हैंडलूम को बुनकर परिवारों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा.

pm modi national handloom day reel appeal
X

PM मोदी की नई रील में हैंडलूम पर खास संदेश

( Image Source:  x.com/narendramodi )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले नेशनल हैंडलूम डे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से हैंडलूम को बढ़ावा देने की अपील की है. पीएम मोदी ने लोगों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने, उसका वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक इसकी पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में 7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इसी दिन स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी और देश में आत्मगौरव की नींव मजबूत हुई थी. पीएम ने लोगों से हैंडलूम डे को भी उसी उत्साह और उमंग के साथ मनाने का आग्रह किया.

‘हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें और वीडियो बनाएं’

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे हैंडलूम से जुड़ी चीजें खरीदें और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें. उन्होंने कहा कि लोग अलग-अलग हैंडलूम वैरायटी के साथ GRWM (Get Ready With Me) वीडियो बनाकर भी दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं.

प्रधानमंत्री का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से लोगों को हैंडलूम खरीदने के लिए प्रेरित किया जा सकता है और देश की पारंपरिक बुनकारी को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकता है.

बुनकर परिवारों को मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में हैंडलूम को सिर्फ कपड़े या फैशन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे छोटे बुनकर परिवारों की आर्थिक मजबूती से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि कई गरीब और बुनकर परिवार अपने छोटे-छोटे लूम पर कपड़े तैयार करते हैं और अब हैंडलूम में कई तरह की नई वैरायटी भी देखने को मिल रही है. ऐसे उत्पादों को खरीदना और उनका प्रचार करना इन परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद कर सकता है.

आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा हैंडलूम

पीएम मोदी ने हैंडलूम को आत्मनिर्भर भारत की सोच से भी जोड़ा. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे खुद हैंडलूम का कोई न कोई सामान खरीदें, उसका वीडियो बनाएं और देश-दुनिया में उसका प्रचार करें. उनकी अपील का मकसद हैंडलूम उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना और बुनकरों के काम को सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है.

नरेंद्र मोदी
अगला लेख