Begin typing your search...

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की पिच पर फिर होंगे आमने-सामने, जानिए कब-कहां और कितने बजे खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. भारत-पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज भिड़ंत 5 सितंबर को दुबई में होगी. टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

Women’s Asia Cup 2026: India vs Pakistan on September 5 in Dubai
X
( Image Source:  File Photo )

Women’s Asia Cup 2026 Schedule Announced: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल 13 सितंबर को होगा.

महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग चीन के मुकाबले से होगा. भारत अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 3 सितंबर को भारत की भिड़ंत हांगकांग चीन से होगी.

इसके बाद क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रहेगा. दोनों टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 6:30 बजे स्थानीय समय के अनुसार शुरू होंगे.

8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

महिला एशिया कप के छठे टी20 संस्करण में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है.

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांग चीन और चीन
  • ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया

हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को होगा.

श्रीलंका डिफेंडिंग चैंपियन, भारत सबसे सफल टीम

श्रीलंका इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा. पिछले संस्करण में श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था. वहीं, बांग्लादेश ने 2018 में ट्रॉफी जीती थी. भारत महिला एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है. टीम इंडिया ने अब तक तीन बार, 2012, 2016 और 2022 में खिताब जीता है. ऐसे में 2026 में भी भारतीय टीम की नजर एक और ट्रॉफी पर होगी.

महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल

  • 28 अगस्त: थाईलैंड vs हांगकांग चीन
  • 29 अगस्त: श्रीलंका vs यूएई
  • 30 अगस्त: भारत vs थाईलैंड
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश vs इंडोनेशिया
  • 1 सितंबर: पाकिस्तान vs थाईलैंड
  • 2 सितंबर: श्रीलंका vs इंडोनेशिया
  • 3 सितंबर: भारत vs हांगकांग चीन
  • 4 सितंबर: यूएई vs इंडोनेशिया
  • 5 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान
  • 6 सितंबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश
  • 7 सितंबर: पाकिस्तान vs हांगकांग चीन
  • 8 सितंबर: बांग्लादेश vs यूएई
  • 10 सितंबर: सेमीफाइनल-1
  • 11 सितंबर: सेमीफाइनल-2
  • 13 सितंबर: फाइनल
क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख