Begin typing your search...

सलमान खान के बहनोई Aayush Sharma को जान से मारने की धमकी, कई स्टार्स के घर के पास से ट्रेस हुई लोकेशन

मुंबई में बॉलीवुड सितारों को लगातार मिल रही धमकियों के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है. आयुष शर्मा से लेकर सलमान खान और रणवीर सिंह तक कई बड़े नाम निशाने पर हैं.

mumbai bollywood threat lawrence bishnoi gang ayush sharma salman ranveer
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 12 Feb 2026 8:18 AM IST

एक समय था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों का बोलबाला था. जबरन वसलूली धमकियां देना और अवैध तरीके से पैसों का लेन-देन बहुत आम हो गया था. अब ऐसा लग रहा है कि वही पुराना माहौल एक बार फिर लौट आया है. पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को धमकियां मिल रही हैं. अब मुंबई से हर दिन किसी न किसी एक्टर पर हुए हमले या जान से मारने की धमकी की खबरे आती है. जब जांच होती है तब एक ही नाम का खुलासा होता है लॉरेंस बिश्नोई.

अब खबर आई कि सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा को भी धमकी मिली है. आयुष शर्मा, जो सलमान की बहन अर्पिता खान से शादीशुदा हैं, उन्हें प्रोटॉन मेल (एक सुरक्षित ईमेल सर्विस) के जरिए धमकी भरा ईमेल आया. इसमें भी करोड़ों रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, यह ईमेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भेजा गया था. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

कई स्टार्स के घर के पास से ट्रेस हुई लोकेशन

पुलिस को जानकारी मिली है कि बिश्नोई गैंग के कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास ट्रेस हुई है. गैंग ने रेकी का काम अलग-अलग लोगों को सौंपा था. पुलिस इन सब सुरागों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है. सलमान खान खुद भी लंबे समय से बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं. साल 2024 में उनके घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' पर भी फायरिंग हुई थी. बाइक पर सवार दो हमलावरों ने सुबह-सुबह 4 राउंड गोलियां चलाईं. सलमान घर पर ही थे. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी.

इन स्टार्स को बनाया गया निशाना

इसके अलावा सलमान के साथ काम करने वाले सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर पर भी फायरिंग हुई. कपिल शर्मा को भी निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने सलमान के साथ अपना शो शुरू किया था. उनके कनाडा वाले रेस्टोरेंट पर कई बार हमले हो चुके हैं. पुलिस का मानना है कि ये सारी धमकियां मुख्य रूप से पैसे वसूलने के लिए दी जा रही हैं. अपराधी बॉलीवुड के सितारों को आसान टारगेट मानकर करोड़ों की मांग कर रहे हैं. मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. वे लगातार निगरानी रख रहे हैं, सुरक्षा बढ़ा रहे हैं और जांच तेज कर रहे हैं.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

हाल ही में सबसे पहले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई. यह घटना सबको बहुत झकझोर गई. पुलिस जांच में पता चला कि इस फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था। एक आरोपी आसाराम फासले को गिरफ्तार किया गया, जो गैंग के लिए काम कर रहा था. वह गैरेज मैकेनिक बनकर छिपा हुआ था और गैंग के सदस्य शुभम लोनकर से जुड़ा था. अब तक इस केस में 5 लोग पकड़े जा चुके हैं.

निशाने पर रणवीर सिंह

इसके ठीक कुछ दिनों बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली. उन्हें वॉट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजा गया, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए. अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस का कहना है कि यह मैसेज वीपीएन (Virtual Private Network) से भेजा गया था ताकि भेजने वाले की लोकेशन पता न चले. संदेह है कि यह भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ही हरकत है. रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद उनके घर के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बहुत बढ़ा दी है.

salman khanbollywood
अगला लेख